9 से 15 जुलाई  2018: करंट अफेयर्स हिंदी में PDF डाउनलोड करे

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज हम चर्चा करेंगे    9 से 15 जुलाई  2018: करंट अफेयर्स हिंदी में , 9 से 15  july 2018 Current Affairs in pdf, के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

www.sarkarijobguide कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार सबसे ताकतवर 25 देशों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा देश है?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    भारत

2. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में भारत के दौरे पर आये हैं?
a.    उन मे किन
b.    ताओ शेन
c.    मून जे इन
d.    ली मिंग हान

3. ब्रेक्सिट सेक्रेटरी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
a.    डेविड डेविस
b.    एलंसे फ़र्नांडो
c.    पीटर जोविस
d.    बेन्सिन अपहिल

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया?
a.    जेपीएस तलवार
b.    हरमिंदर सिंह
c.    टी.सी.ए राघवन
d.    योगेश पंवार

5.  हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवेन्द्र बर्मन
b.    आशुतोष खोसला
c.    नरसिम्हा रेड्डी
d.    विवेक कौशल

6.  हाल ही में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    उन जुंग
b.    डेविड कार्नर
c.    अल मसीह
d.    जोस एलाडीयो

7. हाल ही में किस कम्पनी ने भारत में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा आरंभ की?
a.    वोडाफ़ोन
b.    आईडिया
c.    जियो
d.    बीएसएनएल

8. इंटरनेट की आजादी से सम्बंधित किस सेवा को भारत में आरंभ किये जाने के लिए भारत सरकार ने मंजूरी प्रदान की?
a.    नेट न्यूट्रैलिटी
b.    फ्री वाई-फाई
c.    एक्सेस पॉइंट
d.    मुफ्त वॉयस कॉल

9. विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कौन से स्थान पर आती है?
a.    चौथे
b.    पांचवे
c.    छठे
d.    सातवें

10. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
a.    10 जुलाई
b.    11 जुलाई
c.    12 जुलाई
d.    13 जुलाई

11. हाल ही में किस स्थान पर एमएसएमई के लिए भारत कोरिया टेक्नोलॉजी एक्सचेंज केंद्र की स्थापना की गई?
a.    नागपुर
b.    बेंगलुरु
c.    नई दिल्ली
d.    चेन्नई

12. किस देश में स्थित ब्रिटिश सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी किये जाने की घोषणा की गई है?
a.    पाकिस्तान
b.    ईरान
c.    सीरिया
d.    अफगानिस्तान

13. निम्नलिखित में से किस देश ने अपने लॉन्ग मार्च 2-सी प्रक्षेपण स्थल से पाकिस्तान के लिए एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट पीआरएसएस-1 समेत दो पाकिस्तानी सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया?
a. रूस
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. नेपाल

14. सुप्रीम कोर्ट ने किस शहर में सब्सिडी वाली ज़मीन पर बने निजी अस्पतालों द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का मुफ्त इलाज करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है?
a. दिल्ली
b. आगरा
c. पटना
d. जयपुर

15. किस बल्लेबाज़ ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं?
a. ऋषभ पंत
b. हार्दिक पांड्या
c. रोहित शर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:
1. a. अमेरिका
विवरण: यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है.

2. c. मून जे इन
विवरण: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे. इस दौरान वह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे.

3. a. डेविड डेविस
विवरण: ब्रिटेन के ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

4. c. टी.सी.ए राघवन
विवरण: भारत के उपराष्ट्रपति और विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने डॉ. टी.सी.ए राघवन को आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया.

5. c. नरसिम्हा रेड्डी
विवरण: केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में एल. नरसिम्हा रेड्डी को नियुक्त किया गया है.  नरसिम्हा रेड्डी पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है. 

6. d. 
जोस एलाडीयो

विवरण: भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडीयो को नियुक्त किया गया है.

7. d. बीएसएनएल
विवरण:  भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 11 जुलाई 2018 से देश में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा शुरू की है.

8. a. नेट न्यूट्रैलिटी
विवरण: भारत में लंबे समय से नेट न्यूट्रैलिटी की मांग की जा रही है जिसके तहत 11 जुलाई 2018 को भारत सरकार ने नेट न्यूट्रैलिटी को मंजूरी प्रदान की.

9. c. छठे
विवरण: विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत ने फ्रांस को एक स्थान पीछे करते हुए यह स्थान हासिल किया है.

10. b. 11 जुलाई
विवरण: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है.

11. c. नई दिल्ली
विवरण: भारत और दक्षिण कोरिया के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई दिल्ली में भारत-कोरिया टेक्नोलॉजी एक्सचेंज केन्द्र की स्थापना की गयी.

12. d. अफगानिस्तान
विवरण: अफगानिस्तान की अस्थिर सुरक्षा स्थिति में मदद करने के लिए वहां सैनिकों तथा सैन्य साजो सामान में वृद्धि करने के लिए ब्रिटिश सरकार अपने सैनिको की संख्या में दुगनी बढोत्तरी करने पर विचार कर रही है.

13. c. चीन
चीन ने अपने लॉन्ग मार्च 2-सी प्रक्षेपण स्थल से पाकिस्तान के लिए एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट पीआरएसएस-1 समेत दो पाकिस्तानी सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया.

14. a. दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सब्सिडी वाली ज़मीन पर बने निजी अस्पतालों द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का मुफ्त इलाज करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है.

15. c. रोहित शर्मा
सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं.

www.sarkarijobguide.com अपने पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

•    रक्षा वेतन पैकेज पर भारतीय सेना और जिस बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ- भारतीय स्टेट बैंक

•    जिस पेमेंट्स बैंक ने बताया है कि उसे आरबीआई से एक बार फिर नए ग्राहक जोड़ने और यूआईडीएआई से आधार आधारित ई-केवाईसी के ज़रिए ग्राहकों का सत्यानपन करने की मंजूरी मिल गई है- एयरटेल पेमेंट्स बैंक

•    फोर्ब्स की ‘अमेरिकाज़ रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमेन’ 2018 सूची में भारतीय मूल की जितनी महिलाएं शामिल हैं– दो

•    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को जिस शहर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया- नई दिल्ली

•    केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विशाखापट्टनम में 1062 करोड़ रुपये लागत की जितने बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन किए- पांच

•    जिस भारतीय क्रिकेट ने 13 जुलाई 2018 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया है- मोहम्मद कैफ

•    वह शहर जिसमें वर्ष 2016 में 14,800 लोगों की समयपूर्व मौत हो गई थी – दिल्ली

•    महिलाओं के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा आरंभ किया गया एप्प – दुर्गा शक्ति

•    आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम है – हिमा दास

•    इन्हें हाल ही में आईसीडब्ल्यूए का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया – टीसीए राघवन

•    इन्हें हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है – नरसिम्हा रेड्डी

•    इन्हें हाल ही में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है – जोस एलाडीयो

•    जिस राज्य ने राज्य व्यापार सुधार आकलन 2018 के अनुसार, ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है- आंध्र प्रदेश

•    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में जितने ‘पुलिस पदक’ आरंभ किए हैं- पांच

•    इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) ने नई दिल्ली में जिस देश के मीडिया कर्मियों के लिए 5 दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया- भूटान

•    वह कम्पनी जिसने भारत में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा शुरू की है – बीएसएनएल

•    इंटरनेट की आजादी से सम्बंधित वह सेवा जिसको भारत में आरंभ किये जाने के लिए भारत सरकार ने मंजूरी प्रदान की – नेट न्यूट्रैलिटी

•    वह देश जिसे एक स्थान पीछे करते हुए भारत ने विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था खा ख़िताब हासिल किया है –फ्रांस

•    हाल ही में जिस नोबल पुरस्कार विजेता ने ने प्रवासी बच्चों को परिवार से अलग करने के लिए ट्रंप की निंदा की- मलाला युसुफजई

•    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो के सहयोगी देशों से रक्षा पर इतना प्रतिशत धनराशि खर्च करने का आग्रह किया है – चार प्रतिशत

•    जाकिर नाईक को किस देश ने भारत को प्रत्यर्पित करने से मना कर दिया था – मलेशिया

•    जिस सरकार ने हाल में बढ़ी मादक पदार्थ संबंधी हत्याओं और जेल से मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को देखते हुए अपराधियों के लिए सज़ा-ए-मौत बहाल करने संबंधी कदम को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दे दी है- श्रीलंकाई सरकार

•    रूस के चिबरकुल्सकी में शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अगस्त 2018 में होने वाले साझा मैत्री सैन्याभ्यास ‘पीस मिशन-2018’ में भारत, पाकिस्तान और जिस देश की सेनाएं संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगी- चीन

•    हाल ही आई रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर पर विश्व में सबसे ज्यादा जिस महिला नेता को फॉलो किया जाता है- सुषमा स्वराज

•    उत्तर कोरिया के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते के बाद बना सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए जिस देश ने अपना ग्रीष्मकालीन असैन्य रक्षा अभ्यास स्थगित कर दिया है- दक्षिण कोरिया

•    औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) द्वारा जारी 2017 की ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ सूची में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जो राज्य लगातार दूसरे साल पहले पायदान पर रहा- आंध्र प्रदेश

•    वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइज़ेशन (डब्ल्यूआईपीओ) के अनुसार, 2018 में जो देश आईटी सेवाओं के निर्यात के मामले में लगातार दूसरे साल दुनिया में अव्वल रहा- भारत

•    वह राज्य जहां यहूदी समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा प्रदान किया गया – गुजरात

•    भारत में पहली बार किसी दूसरे देश की राज्य सभा से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले राज्य सभा के पहले सभापति हैं – एम. वेंकैया नायडू

•    राज्य सभा के सदस्य अब इतनी भारतीय भाषाओं में सदन में बोल सकेंगे – 22

•    वह दिन जब विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है – 11 जुलाई

•    एमएसएमई के लिए भारत कोरिया टेक्नोलॉजी एक्सचेंज केंद्र की स्थापना इस स्थान पर की गई – नई दिल्ली

•    वह देश जहां ब्रिटिश सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी किये जाने की घोषणा की गई है – अफगानिस्तान

•    जिस हाईकोर्ट ने सीबीएसई को आदेश दिया है कि तमिल भाषा में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी 2018) देने वाले उम्मीदवारों को 196 ग्रेस मार्क्स दिए जाएं- मद्रास हाईकोर्ट

•    हाल ही में जिस राज्य की पुलिस ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि बढ़ा हुआ वज़न नहीं घटाने पर स्टेट रिज़र्व पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- कर्नाटक पुलिस

•    केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी कानून के तहत केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, एकीकृत जीएसटी और राजस्व क्षतिपूर्ति कानून में जितने संशोधनों का प्रस्ताव दिया है-46

•    उत्कृष्ट संस्थानों की सूची में इस सरकारी संस्थान को पहला स्थान प्राप्त हुआ है – आईआईटी बंगलुरु

•    वह संस्थान जिसे उत्कृष्ट संस्थानों की सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है – रिलायंस जियो इंस्टिट्यूट

•    भारत और दक्षिण कोरिया द्वारा हाल ही में किये गये समझौता ज्ञापनों की संख्या – 5

•    सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थान पर स्थित मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी – ताजमहल

•    थाईलैंड की वह गुफा जहां फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को निकालने का अभियान चलाया जा रहा है – थाम लुआंग

•    ब्रिटेन के विदेश मंत्री का नाम जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया – बोरिस जॉनसन

•    जिस राज्य सरकार ने करीब 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को हर साल मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की योजना को मंज़ूरी दे दी है- दिल्ली सरकार

•    जिस राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संस्थान के सहयोग से स्थापित देश के पहले ड्रोन ऐप्लिकेशन अनुसंधान केंद्र और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है- उत्तराखंड

•    वह देश जिसने अपने लॉन्ग मार्च 2-सी प्रक्षेपण स्थल से पाकिस्तान के लिए एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट पीआरएसएस-1 समेत दो पाकिस्तानी सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया- चीन

•    सुप्रीम कोर्ट ने जिस शहर में सब्सिडी वाली ज़मीन पर बने निजी अस्पतालों द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का मुफ्त इलाज करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है- दिल्ली

•    जिस बल्लेबाज़ ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं-रोहित शर्मा

•    जिस राज्य सरकार ने सभी विभाग प्रमुखों को 50 से अधिक उम्र के कर्मचारियों के प्रदर्शनों की जांच करने का निर्देश दिया है-उत्तर प्रदेश

•    यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार सबसे ताकतवर 25 देशों की सूची में पहले स्थान देश है – अमेरिका

•    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का नाम जो हाल ही में भारत के दौरे पर आये हैं – मून जे इन

•    ब्रेक्सिट सेक्रेटरी का नाम जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया – डेविड डेविस

•    वह स्थान जहां देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मार्ट 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा – दिल्ली

•    वह स्थान जहां भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया – मुंबई

•    वह भारतीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी जिसने जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा – दीपा करमाकर

•    वह राज्य जिसने प्रदेश में थर्मोकोल के बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की – हिमाचल प्रदेश

•    वह देश जिसने हाल ही में प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया – इज़राइल

•    वह कम्पनी जिसने हाल ही में नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन विनिर्माण फैक्ट्री आरंभ की – सैमसंग

•    गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में भारत में अपहृत किये गये बच्चों की संख्या – 54,723

www.sarkarijobguide.com अपने पाठकों के लिए पूरे सप्ताह से चुनिंदा एवं महत्वपूर्ण टॉप-10 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स घटनाक्रम प्रस्तुत कर रहा है. इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी लाभ हो सकता है.

धारा 377 के गैर-अपराधीकरण से एलजीबीटीक्यू समुदाय होंगे कलंक मुक्त: सुप्रीम कोर्ट
  • सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने समलैंगिकता के अपराधीकरण से जुड़ी धारा 377 पर सुनवाई के दौरान कहा है कि सहमति से समलैंगिक यौन रिश्तों को अपराध के दायरे से बाहर करते ही एलजीबीटीक्यू समुदाय कलंक मुक्त हो जाएगा और उसके प्रति सामाजिक भेदभाव खत्म हो जाएगा.
  • प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस मामले की सुनवाई कर रही हैं. पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा शामिल हैं.
  • सरकार ने एकांत में परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच कृत्यों से संबंधित धारा 377 की संवैधानिक वैधता की परख करने का मामला शीर्ष अदालत के विवेक पर छोड़ दिया था.
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 377 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा ऐसे लोगों के साथ भेदभाव ने उनके मानसिक स्वास्थ पर भी प्रतिकूल असर डाला है.
  • पीठ ने मानसिक स्वास्थ देखभाल कानून के प्रावधान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भी इस तथ्य को मान्यता दी गई है कि लैंगिक रुझान के आधार पर ऐसे व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता.
हिमा दास ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा
  • उन्होंने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड स्वर्ण पदक जीता.
  • वह ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय एथलीट हैं.
  • हिमा दास से पहले भारत की कोई महिला या पुरुष खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण या कोई मेडल नहीं जीत सका था.
  • चौथे नंबर की लेन में दौड़ रही हिमा दास अंतिम राउंड में रोमानिया की आंद्रिया मिकलोस से पिछड़ रही थी लेकिन फिनिश लाइन के नजदीक आकार उन्होंने तेज़ी दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया.
  • उन्होंने सेमीफाइनल में भी 52.10 सेकंड का समय निकालकर टॉप किया था. पहले राउंड में  उन्होंने 52.25 सेकंड का रेकॉर्ड समय निकाला था.
सरकार ने सीवर में मानव प्रवेश की जरूरत को समाप्त करने हेतु ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ का शुभारंभ किया
  • आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई हेतु उपयुक्त प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ का शुभारंभ किया है.
  • यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप है जिन्होंने 4 मई 2018 को अपनी अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए उनमें मानव प्रवेश की जरूरत को समाप्त करने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए एक ‘टेक्नोलॉजी चैलेंज’ की शुरुआत किए जाने की इच्छा जताई थी.
  • यह चैलेंज महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन का एक हिस्सा होगा, जिसका आयोजन 2 अक्टूबर 2018 को होगा. यह चैलेंज 14 अगस्त 2018 तक शाम 17:30 बजे तक मान्य रहेगा.
  • परियोजनाओं से जुड़े चुनिंदा शहरों में चयनित प्रौद्योगिकियों/समाधानों का प्रायोगिक परीक्षण करना एवं उनके लिए आवश्यक मार्गदर्शन करना.
  • आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के विशेषज्ञ, आईआईटी/आईआईएम की फैकल्टी और अग्रणी सिविल सोसायटी समूहों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक रिपोर्ट
  • विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चुनिंदा भरोसेमंद अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.
  • रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है.
  • विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की 2.582 खरब डॉलर की जीडीपी की तुलना में भारत की जीडीपी 2.597 खरब डॉलर हो गई है.
  • रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला देश भारत 2032 तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा.
  • भारत की अर्थव्यवस्था लगातार वृद्धि कर रही है क्योंकि इसमें अभी विकास की प्रबल संभावनाएं बाकी हैं.
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की सूची में भारत 57वें स्थान पर
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) की सूची में भारत 57वें नंबर पर है, पिछले साल भारत 60वें नंबर पर था.
  • चीन विश्व के शीर्ष 20 सर्वाधिक नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है.
  • यह सालाना रैकिंग कॉर्नेल विश्वविद्यालय, आईएनएसईएडी और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा 10 जुलाई 2018 को प्रकाशित की गई.
  • स्विटजरलैंड ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में शीर्ष स्थान पर बरकरार है.
  • मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारत शीर्ष पर है. जबकि दुनिया भर की रैकिंग में भारत 57वें स्थान पर है.
चीन ने भारत से आयात होने वाली दवाइयों पर टैक्स घटाया
  • भारत और चीन भारतीय दवाओं खासतौर पर कैंसर की दवाओं पर चीन में आयात पर लगने वाले सीमा-शुल्क (टैरिफ) में कटौती पर सहमत हुए हैं.
  • यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी है, क्योंकि वह लंबे समय से चीन से औषधि और आईटी सेक्टर के दरवाजे उसके लिए खोलने की मांग करता रहा है.
  • व्यापार युद्ध के बाद से चीन अब तक 8500 भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में कमी कर चुका है.
  • चीन के अमेरिका से व्यापार युद्ध तेज होने के साथ भारत और अन्य देशों के उत्पादों पर आयात शुल्क में और कटौती करेगी.
  • चीन में हर साल करीब 43 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं. भारतीय दवाओं विशेषकर कैंसर की दवाओं की चीन में बड़ी मांग हैं क्योंकि ये बहुत सस्ती हैं.
केंद्र सरकार ने उत्कृष्ट संस्थानों की सूची जारी की
  • इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है और यह श्रेणीबद्ध स्वायत्तता से भी काफी आगे है.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में भारत में 800 विश्वविद्यालय हैं, लेकिन इनमें से एक भी टॉप 100 या 200 की विश्व रैंकिंग में शामिल नहीं है.
  • इससे इन संस्थानों के स्तर एवं गुणवत्ता को तेजी से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और साथ ही पाठ्यक्रमों को भी जोड़ा जा सकेगा.
  • रैंकिंग को बेहतर करने के लिये टिकाऊ योजना, पूरी आज़ादी और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को वित्त पोषण की जरूरत होती है, और इससे यह सभी सुविधाएं इस संस्थानों को मिल सकेंगी.
  • इन संस्थानों को और अधिक कौशल एवं गुणवत्ता में सुधार के साथ अपने परिचालन स्तर को बढ़ाने के लिए और अधिक अवसर प्राप्त होंगे.

ताजमहल में बाहरी लोगों को नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं: सुप्रीम कोर्ट

  • इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आगरा प्रशासन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया.
  • न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और लोग दूसरी मस्जिदों में भी नमाज पढ़ सकते हैं.
  • ताजमहल मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम हुसैन जैदी ने अपनी याचिका में आगरा प्रशासन के 24 जनवरी 2018 के आदेश को चुनौती दी थी.
  • सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने सवाल किया, ‘‘इस नमाज के लिये उन्हें ताजमहल में ही क्यों जाना चाहिए, और भी दूसरी मस्जिदें हैं, वे वहां नमाज पढ़ सकते हैं.”
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और इसलिए ताजमहल परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती.
सैमसंग ने उत्तर प्रदेश में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री आरंभ की
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के पीएम मून जेई इन ने 09 जुलाई 2018 को सेक्टर 81 में इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया.
  • इस घोषणा से नोएडा का नाम मोबाइल बनाने वाले शहरों के नक्शेइ में सबसे ऊपर आ गया है.
  • चीन और अमेरिका के शहर उससे काफी पीछे रह जाएंगे.
  • 35 एकड़ में फैली सैमसंग फैक्ट्री से 70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.
  • भारत में सैमसंग कंपनी अभी 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है और इस नई यूनिट के शुरू हो जाने पर तकरीबन 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने की संभावना है.
दीपा करमाकर जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
  • दीपा ने जिमनास्टिक की वॉल्ट स्पर्धा में 14.150 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया.
  • लगभग दो साल के बाद वापसी करने वाली स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने यह उपलब्धि हासिल की.
  • त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि क्वॉलिफिकेशन राउंड में वो 13.400 अंकों के साथ टॉप पर थी.
  • यह वर्ल्ड चैलेंज कप में दीपा का पहला मेडल है.
  • दीपा ने बैलेंस टीम इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन राउंड में वो 11.850 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं.

9 से 15 जुलाई की PDF डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे 

कैसी लगी आपको ये 9 से 15 जुलाई  2018: करंट अफेयर्स हिंदी में , 9 से 15  july 2018 Current Affairs in pdf GK   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!