23 से 30 अप्रैल 2018: करंट अफेयर्स हिंदी PDF में

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस Study Material , NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे Study Material, NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज हम चर्चा करेंगे  23 to 30 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of  23 to 30 April 2018 के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

 

Sarkarijobguide अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का क्या नाम था जिनका हाल ही में 117 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया?
a.    नबी ताजिमा
b.    हमिला काजिम
c.    रुखसार बानो
d.    हिमारी अकितो

2. हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने पहली बार 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया?
a.    रिलायंस इंडस्ट्रीज
b.    अडानी ग्रुप
c.    टीसीएस
d.    महिंद्रा ग्रुप

3. आईआईटी के पूर्व 50 छात्रों द्वारा हाल ही में बनाई गई राजनैतिक पार्टी का क्या नाम है?
a.    अनुसूचित जन पार्टी (एसजेपी)
b.    बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी)
c.    विश्व बहुजन पार्टी (डब्ल्यूबीपी)
d.    भारतीय हरिजन पार्टी (बीएचपी)

4. हाल ही में किसके द्वारा कहा गया कि यदि चीन की ओर से तिब्बत की संस्कृति को विशिष्ट पहचान और सम्मान मिले तब वे चीन के साथ रह सकते हैं?
a.    शी जिपिंग
b.    दलाई लामा
c.    मनमोहन सिंह
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

5. दलितों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने हेतु राहुल गांधी द्वारा आरंभ किये गये अभियान का क्या नाम है?
a.    संविधान बचाओ अभियान
b.    दलित जगाओ अभियान
c.    राष्ट्रीय चेतना अभियान
d.    जनचेतना अभियान

6. भारत के पड़ोसी देश से हाल ही में किस नेता को ग्लोबल वीमेंस लीडरशिप अवार्ड हेतु चयनित किया गया?

a.    चन्द्रिका कुमारतुंगा (श्रीलंका)
b.    शेख हसीना (बांग्लादेश)
c.    मलाला युसूफजई (पाकिस्तान)
d.    आंग सान सू की (म्यांमार)

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के मांडला में ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ की शुरुआत की?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब

8. निम्न विमानों में से कौन सा भारतीय वायुसेना की विंटेज एयरक्राफ्ट फ्लाइट में जल्द ही शामिल किया जाएगा?
a. एचएएल तेजस
b. डकोटा डीसी -3
c. ग्लोबल
d. इनमें से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से किस शहर में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. इनमें से कोई नहीं

10. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है?
a. रूस
b. चीन
c. नेपाल
d. भारत

11. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
a.    डेविड जॉनसन
b.    मार्क टर्नबुल
c.    माइक पोम्पियो
d.    जेनिफर लाओस

12. निम्नलिखित में से किस क्रिकेट खिलाड़ी को इस वर्ष का राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई?
a.    विराट कोहली
b.    महेंद्र सिंह धोनी
c.    शिखर धवन
d.    हार्दिक पंड्या

13. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को कितने सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का घोषणा किया है?
a. 104
b. 100
c. 98
d. 101

14. किस संस्था ने अखिल भारतीय स्तर पर तरल क्लोरीन के लिए पहला लाइसेंस दिया?
a. भारतीय मानक ब्यूरो
b. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
c. विश्व व्यापार संगठन
d. इनमें से कोई नहीं

15. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल-11 के 24वें मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगा है?
a. 10 लाख रुपये
b. 15 लाख रुपये
c. 12 लाख रुपये
d. 20 लाख रुपये


उत्तर:
1. a. नबी ताजिमा

विवरण: विश्व की सबसे उम्रदराज महिला नबी ताजिमा का हाल ही में निधन हो गया. 117 साल 261 दिन की उम्र में जापान की नबी ताजिमा का निधन हुआ.

2. c. टीसीएस
विवरण: टीसीएस का बाजार मूल्य 100 बिलियन डॉलर के पार हो गया. इस ऊंचाई पर पहुंचने वाली टीसीएस पहली भारतीय कंपनी बन गई है.

3. b. बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी)
विवरण: आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी नौकरियां छोड़कर बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी) नामक राजनीतिक पार्टी बनाई है.

4. b. दलाई लामा
विवरण: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन के सामने एक शर्त रखते हुए कहा कि यदि चीन की ओर से तिब्बत की संस्कृति को विशिष्ट पहचान और सम्मान मिले तब यह चीन का हो सकता है.

5. a. संविधान बचाओ अभियान
विवरण: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेंगे. जिसका मकसद संविधान और दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है.

6. b. शेख हसीना (बांग्लादेश)

विवरण: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आस्ट्रेलिया में 27 अप्रैल को प्रतिष्ठित ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.

7. a. मध्य प्रदेश
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मांडला में ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ की शुरुआत की.

8. b. डकोटा डीसी -3
विवरण: डकोटा डीसी-3 विमान शीघ्र ही बल में शामिल होगा. डकोटा डीसी-3 का एक बड़ा बेड़ा 1988 तक वायुसेना की सेवा में रहा. इस विमान को 2011 में स्क्रैप से हासिल किया गया और वायुसेना को उपहार में देने के लिए चंद्रशेखर द्वारा ब्रिटेन में इसे उड़ान भरने के लायक बनाया गया.

9. b. नई दिल्ली
विवरण: नई दिल्ली में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया.

10. a. रूस
अमेरिका ने हाल ही में रूसी सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है. इस फैसले से एशिया के आसपास के अन्य अमेरिकी सहयोगियों की हथियारों की खरीद पर रोक लग सकता है.

11. c. माइक पोम्पियो
विवरण: माइक पोम्पियो ने अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने उनके नामांकन की पुष्टि कर दी थी.

12. a. विराट कोहली
विवरण: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की है.

13. a. 104
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को अपने सभी 104 सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का ऐलान कर दिया.

14. a. भारतीय मानक ब्यूरो

विवरण: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने 26 अप्रैल 2018 को अखिल भारतीय आधार पर तरल क्लोरीन के लिए मैसर्स गुजरात अल्कोलीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड को पहला लाइसेंस प्रदान किया है.

15. c. 12 लाख रुपये
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल-11 के 24वें मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

30 April Current Quiz

Sarkarijobguide अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार, पवन चामलिंग आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. किस देश में विश्व की सबसे उम्रदराज मकड़ी का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    चीन
b.    इंडोनेशिया
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    जापान

2.  हाल ही में किस देश की गृह मंत्री ने संसद को गुमराह करने की गलती स्वीकारते हुए इस्तीफा दे दिया?
a.    ब्रिटेन
b.    अमेरिका
c.    स्विट्ज़रलैंड
d.    पाकिस्तान

3. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के किस शहर में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई?
a.    लाहौर
b.    कराची
c.    इस्लामाबाद
d.    पेशावर

4.  हाल ही में दिए गये एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाते हैं?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    कपड़ा मंत्रालय
d.    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

5.  भारत के उस मुख्यमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने?
a.    ज्योति बसु
b.    ममता बनर्जी
c.    पवन चामलिंग
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

6.  हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवेन्द्र चौहान
b.    विनीत जोशी
c.    संकल्प शर्मा
d.    अनुज दासमुख

7. भारत और किस देश ने हाल ही में अफगानिस्तान में संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं?
a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. रूस

8. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए मारिजुआना को वैध बनाया है?
a. नामीबिया
b. जिम्बाब्वे
c. दक्षिण सूडान
d. इनमें से कोई नहीं

9. भारत ने बैंकाक में एशियाई युवा चैंपियनशिप में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
a. 10
b. 12
c. 5
d. 3

10. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुछ हिस्सों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है?
a. गोवा
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड

11. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 200
b. 150
c. 125
d. 111

12. किस राज्य सरकार ने राज्य के कॉलेजों के कार्यक्रमों में राजनीतिक भाषण देने पर रोक लगा दी है?
a. तमिलनाडु सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार 
d. झारखंड सरकार

उत्तर:
1. c. ऑस्ट्रेलिया

विवरण: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दुनिया की सबसे उम्रदराज मकड़ी की मौत हो गई. वैज्ञानिकों ने ट्रैपडुर प्रजाति की इस मकड़ी की उम्र 43 वर्ष बताई है.

2. a. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रड ने अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजे जाने के मामले में संसद में भ्रामक जानकारी देने पर कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

3. b. कराची
विवरण: पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत कराची में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाने का है. इसमें 200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.

4. d. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
विवरण: एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा किया जाता है.

5. c. पवन चामलिंग
विवरण: सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक (25 वर्ष) समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं.

6. b. विनीत जोशी
विवरण: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में विनीत जोशी को नियुक्त किया गया है. यह एजेंसी सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्य निकायों द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगी.

7. a. चीन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में एक संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमति जतायी है.

8. b. जिम्बाब्वे
विवरण: जिम्बाब्वे ने औषधीय और वैज्ञानिक उपयोगों के लिए मारिजुआना का उत्पादन करने को कानूनी बना दिया है. ज़िम्बाब्वे ने इस मामले में एक अन्य अफ़्रीकी देश लेसोथो का अनुसरण किया है.

9. d. 3

विवरण: बैंकाक में आयोजित एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिये हैं. नीतू घंघास ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया.

10. a. गोवा
विवरण: गोवा के पश्चिमी घाट के हिस्सों के हाईलैंड पठारों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची  नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है. 

11. b. 150
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 150 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

12. a. तमिलनाडु सरकार 
विवरण: तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कॉलेजों के कार्यक्रमों में राजनीतिक भाषण देने पर रोक लगा दी है.

26 April Quiz

sarkarijobguide अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स यूजीसी अधिसूचना, व्हॉट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कितने सांसदों और विधायकों के खिलाफ ‘हेट स्पीच’ देने के मामले दर्ज हैं?
a.    55
b.    56
c.    57
d.    58

2.  यूट्यूब की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2017 के बीच अनुचित कंटेंट वाले यूट्यूब वीडियो रिपोर्ट करने वाले देशों में भारत कौन से स्थान पर रहा?
a.    पहले
b.    दूसरे
c.    तीसरे
d.    चौथे

3. रेंडस्टैड इम्लॉयर ब्रांड रिसर्च रिपोर्ट 2018 में एफएमसीजी के सेक्टर में भारत की कौन सी कम्पनी सर्वश्रेष्ठ है?
a.    हिंदुस्ता्न यूनीलीवर
b.    टीसीएस
c.    आईटीसी
d.    रेडिसन


4.  दिल्ली-एनसीआर में किस स्थान पर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाइअड्डे को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है?

a.    नोएडा
b.    गुरुग्राम
c.    फरीदाबाद
d.    पलवल

5.  हाल ही में आईपीएल-11 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है? 
a.    विराट कोहली
b.    एबी डिविलियर्स
c.    ब्रेन जॉनसन
d.    क्रिस गेल

6. कैबिनेट ने संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत किस राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों की घोषणा को मंजूरी प्रदान की?
a.    पंजाब
b.    हरियाणा
c.    राजस्थान
d.    बिहार

7. विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कितने फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की?
a. 24
b. 30
c. 35
d. 40

8. अमेरिकी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज कमिशन ने डेटा चोरी की जानकारी निवेशकों को उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सर्च इंजन याहू पर करीब कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. 295 करोड़
b. 235 करोड़
c. 285 करोड़
d. 335 करोड़

9. किस मंत्रालय ने उन्नत भारत अभियान का दूसरा संस्करण लांच किया?
a. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
b. रक्षा मंत्रलाय
c. महिला और बाल विकास मंत्रालय
d. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

10. प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक घोटाले में मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में वडोदरा स्थित डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की कितने करोड़ रूपए की संपत्तियां जब्त की?
a. 5122 करोड़ रूपए
b. 7122 करोड़ रूपए
c. 6122 करोड़ रूपए
d. 1122 करोड़ रूपए

11. भारत, विश्व बैंक ने निम्न में से किस राज्य में ग्रामीण सड़क नेटवर्क में सुधार के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. कर्नाटक

12. व्हॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट करते हुए यूरोप में इसके इस्तेमाल की न्यूनतम आयुसीमा 13 से बढ़ाकर कितने साल कर दी है?
a. 20 साल 
b. 25साल
c. 16 साल
d. 30 साल

उत्तर:
1. d. 58

विवरण: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 58 सांसदों और विधायकों के खिलाफ ‘हेट स्पीच’ देने के मामले दर्ज हैं.

2. a. पहले
विवरण: यूट्यूब की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2017 के बीच अनुचित कंटेंट वाले यूट्यूब वीडियो रिपोर्ट करने वाले देशों में भारत सबसे आगे रहा.

3. a. हिंदुस्तान यूनीलीवर
विवरण: रेंडस्टैड इम्पलॉयर ब्रांड रिसर्च (REBR) 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की कई ऐसी कंपनियां हैं जो लोगों को लुभाती हैं. इनमें हिंदुस्तारन यूनिलिवर,  IBM इंडिया, ITC ग्रुप, एलएंडटी, मर्सीडिज बेंज इंडिया, सैमसंग इंडिया, सोनी इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं.

4. a. नोएडा
विवरण:  दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जेवर में प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाइअड्डे को केंद्र सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. इसके 2022 तक चालू हो जाने की संभावना है.

5. b. एबी डिविलियर्स
विवरण: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में आईपीएल के 11वें सीज़न में अब तक सर्वाधिक 23 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए.

6. c. राजस्थान
विवरण: मंत्रिमंडल ने भारत के संविधान की 5वीं अनुसूची के अंतर्गत राजस्थान के संबंध में अनुसूचित क्षेत्रों की घोषणा को स्वीकृति प्रदान की.

7. a. 24
विवरण: छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की.

8. b. 235 करोड़
विवरण: अमेरिकी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज कमिशन ने डेटा चोरी की जानकारी निवेशकों को उपलब्ध नहीं कराने को लेकर सर्च इंजन याहू पर करीब 235 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

9. a. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
विवरण: मानव संसाधन मंत्रालय ने 25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया. इसके तहत देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेंगे.

10. d. 1122 करोड़ रूपए
विवरण: प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक घोटाले में मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में वडोदरा स्थित डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 1122 करोड़ रूपए की संपत्तियां जब्त की. 

11. a. मध्य प्रदेश
विवरण: भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने मध्य प्रदेश ग्रामीण कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 210 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.

12. c. 16 साल
विवरण: व्हॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट करते हुए यूरोप में इसके इस्तेमाल की न्यूनतम आयुसीमा 13 से बढ़ाकर 16 साल कर दी है.

25 April Quiz

 

अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स जीआई टैग, शेख हसीना आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस खिलाड़ी ने शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता?
a.    अर्जुन देवपाल
b.    आमिर अली
c.    शहजार रिज़वी
d.    अब्दुल रजाक

2.  हाल ही में किस देश में 11.15 सेंटीमीटर आकार का मच्छर देखा गया है?
a.    चीन
b.    जापान
c.    बांग्लादेश
d.    भारत

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया?
a.    एडमिरल हैरी हैरिस
b.    लेफ्टिनेंट जॉन पुलमैन
c.    विंग कमांडर जोसेफ हेनरी
d.    ओ एल जैकब

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया?
a.    वारंगल की दरियां
b.    लखनऊ का पान
c.    नागपुर की कपास
d.    जोधपुर की मूर्तियां

5.  एक विरासत अपनाएं परियोजना के तहत हाल ही में नौ एजेंसियों को कितने विरासत स्थलों के संरक्षण हेतु आशय पत्र प्रदान किये गये?
a.    19
b.    20
c.    21
d.    22

6. भारत के पड़ोसी देश से हाल ही में किस नेता को ग्लोबल वीमेंस लीडरशिप अवार्ड हेतु चयनित किया गया?
a.    चन्द्रिका कुमारतुंगा (श्रीलंका)
b.    शेख हसीना (बांग्लादेश)
c.    मलाला युसूफजई (पाकिस्तान)
d.    आंग सान सू की (म्यांमार)

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के मांडला में ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ की शुरुआत की?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब

8. निम्न विमानों में से कौन सा भारतीय वायुसेना की विंटेज एयरक्राफ्ट फ्लाइट में जल्द ही शामिल किया जाएगा?
a. एचएएल तेजस
b. डकोटा डीसी -3
c. ग्लोबल 
d. इनमें से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से किस शहर में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. इनमें से कोई नहीं

10. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है?
a. रूस
b. चीन
c. नेपाल
d. भारत

11. भारत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मौत की सजा पारित करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. जम्मू-कश्मीर
d. झारखंड

12. निम्न में से किस देश की नेशनल असेंबली ने विवादास्पद आव्रजन कानून पारित किया है?
a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. चीन
d. रूस


उत्तर:
1. c. शहज़ार रिज़वी

विवरण: साउथ कोरिया के चांगवोन में चल रही वर्ल्ड कप शूटिंग में विश्व रेकॉर्ड बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी शहजार रिजवी ने सिल्वर हासिल किया.

2. a. चीन
विवरण: चीन के सिचुआन प्रांत में विशेषज्ञों को 11.15 सेंटीमीटर आकार का मच्छर दिखा है. यह विश्व में सबसे बड़े आकार का मच्छर है.

3. a. एडमिरल हैरी हैरिस
विवरण: अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस अब ऑस्ट्रेलिया की बजाय दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नये राजदूत होंगे.

4. a. वारंगल की दरियां
विवरण:  तेलंगाना स्थित अदिलाबाद की डोकरा क्राफ्ट तथा वारंगल की दारियों को हाल ही में जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ.

5. d. 22
विवरण: एक विरासत अपनाएं परियोजना, अपनी धरोहर अपनी पहचान के तहत 22 विरासत स्थलों की देखरेख के लिए 9 एजेंसियों को आशय पत्र प्रदान किये गये.

6. b. शेख हसीना (बांग्लादेश)
विवरण: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आस्ट्रेलिया में 27 अप्रैल को प्रतिष्ठित ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.

7. a. मध्य प्रदेश
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मांडला में ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ की शुरुआत की.

8. b. डकोटा डीसी -3
विवरण: डकोटा डीसी-3 विमान शीघ्र ही बल में शामिल होगा. डकोटा डीसी-3 का एक बड़ा बेड़ा 1988 तक वायुसेना की सेवा में रहा. इस विमान को 2011 में स्क्रैप से हासिल किया गया और वायुसेना को उपहार में देने के लिए चंद्रशेखर द्वारा ब्रिटेन में इसे उड़ान भरने के लायक बनाया गया.

9. b. नई दिल्ली
विवरण: नई दिल्ली में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया.

10. a. रूस
अमेरिका ने हाल ही में रूसी सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है. इस फैसले से एशिया के आसपास के अन्य अमेरिकी सहयोगियों की हथियारों की खरीद पर रोक लग सकता है. 

11. c. जम्मू-कश्मीर
भारत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मौत की सजा मुकर्रर करने वाला पहला राज्य जम्मू-कश्मीर बन गया है.

12. b. फ्रांस
फ्रांसीसी नेशनल असेंबली ने एक नया और सख्त इमिग्रेशन (आव्रजन) कानून पारित किया है जो शरण देने के नियमों को और अधिक कठिन बनाता है.

 

24  April Quiz

sarkarijobguide पने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स सुंदर पिचई, अफस्पा आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस आईटी कम्पनी के सीईओ को 38 करोड़ डॉलर यानी 2525 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई?
a.    गूगल
b.    फेसबुक
c.    याहू
d.    स्नैपचैट

2. मॉडल जेसिका लाल के हत्यारे मनु शर्मा को माफ़ करने वाली जेसिका की बहन का क्या नाम है?
a.    दलबीर कौर
b.    अंबरीश पाल
c.    सबरीना लाल
d.    मालिनी करणी

3. किस देश के एक सरकारी बैंक ने रोबोट संचालित पहला मानवरहित बैंक शुरु किया?
a.    चीन
b.    जापान
c.    अमेरिका
d.    ताइवान

4. हाल ही में किस राज्य से 27 वर्ष बाद अफस्पा पूरी तरह हटाया गया?
a.    अरुणाचल प्रदेश
b.    नागालैंड
c.    मेघालय
d.    जम्मू कश्मीर

5. हाल ही में मेकोंग नदी में पहली बार किस प्रजाति की जनसंख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई?
a.    ब्लू-व्हेल
b.    सी-लायन
c.    सीगोल्ड फिश
d.    डॉल्फिन

6.  टाटा ने निम्नलिखित में से किसे वैश्विक कॉरपोरेट मामलों का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
a.    एस जयशंकर
b.    जे एस कपूर
c.    टी सुब्रमण्यम
d.    विवेक गौतम

7.  विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से देश के नागरिक विदेशों से अपने देश में पैसा भेजने में अव्वल हैं?
a.    चीन
b.    भारत
c.    इज़राइल
d.    श्रीलंका

8. हाल ही में इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    होंक्यो नासिर
b.    केंग नाम ह्यो
c.    अबिये अहमद
d.    लोशेन अब्दुल

9. हाल ही में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    अतुल कौशिक
b.    आर. बी. पंडित
c.    निकल्सन नीलसन
d.    जावेद अली

10. लगभग 2654 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी ने किस कम्पनी की 1122 करोड़ की संपत्ति जब्त की?
a.    डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
b.    डायमंड फोरेवर लिमिटेड
c.    बेस्ट डायमंड कट्स प्राइवेट लिमिटेड
d.    इंडियन स्टोन्स एंड डायमंड्स

उत्तर:
1. a. गूगल

विवरण: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को इस हफ्ते 38 करोड़ डॉलर यानी 2525 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार के रुप में मिलेंगे.

2. c. सबरीना लाल
विवरण: मॉडल जेसिका लाल के हत्यारे मनु शर्मा को जेसिका की बहन सबरीना लाल ने माफ कर दिया है. मनु इस हत्याकांड में 15 साल से उम्रकैद काट रहा है.

3. a. चीन
विवरण: चीन के एक सरकारी बैंक ने बातचीत करने में सक्षम रोबोट और होलोग्राम मशीन जैसी सुविधाओं वाली देश की पहली मानवरहित शाखा शुरू की है.

4. c. मेघालय
विवरण: मेघालय से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून  (AFSPA अथवा अफस्पा) को पूरी तरह हटा लिया गया, जबकि अरुणाचल प्रदेश में यह असम सीमा से लगे आठ थाना क्षेत्रों और पड़ोसी म्यांमार से लगे तीन जिलों में लागू रहेगा. 

5. d. डॉल्फिन
विवरण: वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) तथा कम्बोडिया सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मेकोंग नदी में पहली बार डॉल्फिन प्रजाति की जनसंख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

6. a. एस जयशंकर
विवरण: टाटा संस ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को टाटा समूह का वैश्विक कॉरपोरेट मामलों का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

7. b. भारत
विवरण: विश्व बैंक ने रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2017 में विदेश में बसे भारतीयों ने 69 अरब डॉलर भेजे (remittance) जो इससे पिछले वर्ष की अपेक्षा 9.9 प्रतिशत अधिक है.

8. c. अबिये अहमद

विवरण: इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में अबिये अहमद को नियुक्त किया गया है.  अबिये अहमद ओरोमो समुदाय के नेता है.

9. b. आर. बी. पंडित
विवरण: भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडर के रूप में आर. बी. पंडित को नियुक्त किया गया है.

10. a. डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
विवरण: बैंकों से 2654 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. 2654 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 1122 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क कर दी है.

 

 

 

 

  • मेघालय राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here  

 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

 

कैसी लगी आपको ये  23 to 30 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of  23 to 30 April 2018  GK   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और अगर आपको DAILY WISE CURRENT AFFAIRS के QUESTION या PDF चाहिए हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!