23 अप्रैल 2018: करंट अफेयर्स हिंदी PDF में

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस Study Material , NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे Study Material, NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज हम चर्चा करेंगे  23 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of  23 April 2018 के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

WWW.SARKARIJOBGUIDE.COM अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स ग्राम स्वराज अभियान, बहुजन आजाद पार्टी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

 

1. विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का क्या नाम था जिनका हाल ही में 117 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया?
a.    नबी ताजिमा
b.    हमिला काजिम
c.    रुखसार बानो
d.    हिमारी अकितो

2. हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने पहली बार 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया?
a.    रिलायंस इंडस्ट्रीज
b.    अडानी ग्रुप
c.    टीसीएस
d.    महिंद्रा ग्रुप

3. आईआईटी के पूर्व 50 छात्रों द्वारा हाल ही में बनाई गई राजनैतिक पार्टी का क्या नाम है?
a.    अनुसूचित जन पार्टी (एसजेपी)
b.    बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी)
c.    विश्व बहुजन पार्टी (डब्ल्यूबीपी)
d.    भारतीय हरिजन पार्टी (बीएचपी)

4. हाल ही में किसके द्वारा कहा गया कि यदि चीन की ओर से तिब्बत की संस्कृति को विशिष्ट पहचान और सम्मान मिले तब वे चीन के साथ रह सकते हैं?
a.    शी जिपिंग
b.    दलाई लामा
c.    मनमोहन सिंह
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

5. दलितों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने हेतु राहुल गांधी द्वारा आरंभ किये गये अभियान का क्या नाम है?
a.    संविधान बचाओ अभियान
b.    दलित जगाओ अभियान
c.    राष्ट्रीय चेतना अभियान
d.    जनचेतना अभियान

6. ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहतर करने के लिए हाल ही में सरकार ने किस अभियान के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की?
a.    राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन
b.    संकल्प अभियान
c.    ग्राम स्वराज अभियान
d.    पंचायत पुनर्गठन अभियान

7. हाल ही में भारत की किस स्थान पर मौजूद सैनिक स्कूल ने पहली बार लड़कियों के लिए प्रवेश की अनुमति दी है?
a.    देहरादून
b.    औरंगाबाद
c.    गांधीनगर
d.    लखनऊ

8. किस सोशल मीडिया कम्पनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने 1.5 अरब यूज़र्स का डेटाबेस अपने आयरलैंड स्थित इंटरनैशनल हेडक्वॉर्टर से अमेरिका भेजेगी?
a.    फेसबुक
b.    इनस्टाग्राम
c.    स्नैपचैट
d.    गूगल प्लस

9. हाल ही में किस देश की नेशनल असेंबली ने शरणार्थी नियमों को कड़ा करने वाले नए आव्रजन बिल को पारित कर दिया?
a.    जर्मनी
b.    स्पेन
c.    फ्रांस
d.    अमेरिका

10. निजी क्षेत्र के किस भारतीय बैंक को हाल ही में आरबीआई ने लंदन और सिंगापुर में ऑफिस खोलने की अनुमति दे दी?
a.    आईसीआईसीआई
b.    येस बैंक
c.    एचडीएफसी
d.    बंधन बैंक

उत्तर:
1. a. नबी ताजिमा

विवरण: विश्व की सबसे उम्रदराज महिला नबी ताजिमा का हाल ही में निधन हो गया. 117 साल 261 दिन की उम्र में जापान की नबी ताजिमा का निधन हुआ.

2. c. टीसीएस
विवरण: टीसीएस का बाजार मूल्य 100 बिलियन डॉलर के पार हो गया. इस ऊंचाई पर पहुंचने वाली टीसीएस पहली भारतीय कंपनी बन गई है.

3. b. बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी)
विवरण: आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी नौकरियां छोड़कर बहुजन आजाद पार्टी (बीएपी) नामक राजनीतिक पार्टी बनाई है.

4. b. दलाई लामा
विवरण: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन के सामने एक शर्त रखते हुए कहा कि यदि चीन की ओर से तिब्बत की संस्कृति को विशिष्ट पहचान और सम्मान मिले तब यह चीन का हो सकता है.

5. a. संविधान बचाओ अभियान
विवरण: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेंगे. जिसका मकसद संविधान और दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है.

6. c. ग्राम स्वराज अभियान
विवरण: केंद्र सरकार ने गांवों के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के पुनर्गठन को मंजूरी दी है.

7. d. लखनऊ
विवरण: लखनऊ के सैनिक स्कूल ने पहल करते हुए लड़कियों को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान की है. इस वर्ष आरंभ हो रहे सत्र के लिए 15 लड़कियों का चयन किया गया है.

8. c. फेसबुक
विवरण: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक 1.5 अरब यूज़र्स का डेटाबेस अपने आयरलैंड स्थित इंटरनैशनल हेडक्वॉर्टर से अमेरिका भेजेगी.

9. c. फ्रांस    
विवरण: फ्रांस की नैशनल असेंबली ने शरणार्थी नियमों को कड़ा करने वाले नए आव्रजन बिल को पारित कर दिया.

10. b. येस बैंक
विवरण: निजी क्षेत्र के येस बैंक ने शुक्रवार को बताया कि आरबीआई ने उसे लंदन और सिंगापुर में ऑफिस खोलने की अनुमति दे दी.

 

दैनिक करेंट अफेयर्स की ताजा जानकारी के लिए  www.sarkarijobguide.com द्वारा प्रस्तुत है करेंट अफेयर्स संक्षेप में.  इसके माध्यम से आप एक ही स्थान पर संक्षेप में करेंट अफेयर्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

राहुल गांधी  का ‘संविधान बचाओ अभियान’ आरंभ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेंगे. जिसका मकसद संविधान और दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास के तहत कांग्रेस का यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है.

विशिष्ट संस्कृति का दर्जा मिले, तभी चीन में रह सकेगा तिब्बत: दलाई लामा

तिब्ब्ती धर्मगुरु दलाई लामा ने चीन के सामने एक शर्त रखते हुए कहा कि यदि चीन की ओर से तिब्ब‍त की संस्कृईति को विशिष्टस पहचान और सम्माान मिले तब यह चीन का हो सकता है. साथ ही उन्होंतने भारतीय परंपराओं और प्राचीन इतिहास के पुर्नजीवित करने पर जोर दिया. दलाई लामा वैश्विक शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने में नैतिकता और संस्कृति की भूमिका पर आख्यान दे रहे थे.

 

आईआईटी के पूर्व छात्रों ने नौकरी छोड़ बनाई ‘बाप पार्टी’

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अपनी नौकरियां छोड़कर एक राजनीतिक पार्टी बनाई है. इस पार्टी को अभी चुनाव आयोग की मंजूरी मिलना बाकी है.

टीसीएस ने बनाया इतिहास, 100 बिलियन डॉलर वाली पहली भारतीय कंपनी

शेयर बाजार में टीसीएस के शेयरों में 2 प्रतिशत का उछाल आया और इसी के साथ कंपनी का बाजार मूल्य 100 बिलियन डॉलर के पार हो गया. इस ऊंचाई पर पहुंचने वाली टीसीएस पहली भारतीय कंपनी बन गई है. इसके साथ ही कंपनी का  बाजार मूल्य 6,64,918 करोड़ रुपये हो गया.

विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन

विश्व की सबसे उम्रदराज महिला नबी ताजिमा का हाल ही में निधन हो गया. 117 साल 261 दिन की उम्र में जापान की नबी ताजिमा का निधन हुआ. दक्षिणी जापान की रहने वाली तजीमा जनवरी महीने से ही अस्पताल में भर्ती थीं. ताजिमा का जन्म 19वीं सदी में 4 अगस्त 1900 को हुआ था. जापानी मीडिया के अनुसार ताजिमा के 160 वंशज हैं. इनमें इनके नौ बच्चे, 28 पोते-पोतियां, 56 पड़पोते-पोतियां शामिल हैं.

 

 

 

 

  • मेघालय राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here  

 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

 

कैसी लगी आपको ये  23 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of  23 April 2018  GK   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और अगर आपको DAILY WISE CURRENT AFFAIRS के QUESTION या PDF चाहिए हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!