18 to 31 March Current Affairs 2019

18 to 31 March Current Affairs 2019-Hello Friend’s कैसे हो आप सभी, कैसी चल रही है परीक्षा की तैयारी, आज की यहाँ March Current Affairs 2019 की तीसरी पोस्ट है, जिसमे हमने 18 से 31 मार्च के मध्य हुयी उन सभी परीक्षाउपयोगी घटनाओ को संकलित किया है, जो आपकी आगामी SSC, Bank, Railway य अन्य किसी भी एकदिवसीय परीक्षा के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के  प्रश्नपत्र के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, तो इसे रट लीजिये और अपनी आगमी परीक्षा के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र की तैयारी को और मजबूत कीजिये|

18 to 31 March Current Affairs 2019

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

22 मार्च

22 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जल के महत्त्व पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम लीविंग नो वन बिहाइंडहै। थीम का चयन संयुक्त राष्ट्र-जल द्वारा किया जाता है।

किस देश ने अपनी राजधानी का नाम बदलकर नूरसुल्तान कर दिया?

कजाखस्तान

कजाखस्तान ने हाल ही में राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के नाम पर नूरसुल्तानकर दिया है। इसकी घोषणा हाल ही में नए राष्ट्रपति कैसिम जोमार्त तोकायेव ने की।

वित्त वर्ष 2020 के लिए फिच रेटिंग्स ने भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?

6.8%

किस भारतीय कंपनी ने फ्रेंच ओपन के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध करवाने के लिए रोलैंड-गैरोस के साथ समझौता किया है?

इनफ़ोसिस

किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को एशियाई ओलिंपिक परिषद् समिति का सदस्य चुना गया है?

सरदार सिंह

हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बंधित है?

जापान

जापानी स्पेसक्राफ्ट हायाबुसा 2 ने हाल ही में रयुगु क्षुद्रग्रह की सतह का सर्वेक्षण किया। इसके लिए क्षुद्रग्रह की पथरीली सतह पर कई रोबोटिक लैंडर उतारे गये।

ये भी पढ़ सकते है-

हाल ही में संपन्न हुए विशेष ओलिंपिक खेलों में भारत ने कितने पदक जीते?

368

भारत ने विशेष ओलिंपिक में 368 मैडल जीते, इसमें 85 स्वर्ण, 154 रजत तथा 129 कांस्य पदक शामिल हैं। यह स्पेशल ओलिंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कौन सी भारतीय कंपनी IATA में शामिल हुई?

स्पाइस जेट

हाल ही में जारी किये गये विश्व प्रसन्नता सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

140वां

इस सूचकांक में लगातार दूसरी बार फ़िनलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। भारत की रैंकिंग में  गिरावट हुई है, पिछले वर्ष भारत को 133वां स्थान प्राप्त हुआ है, इस वर्ष भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है।

मुबंई के जियो गार्डन में आयोजित 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में किस फिल्म को बेस्ट फिल्म का खिताब दिया गया है?

राजी और अंधाधुन

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में पानी से हाइड्रोजन ईधन के उत्पादन का सस्ता और प्रभावी तरीके की खोज की है?

अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में किस देश पर लगे नए प्रतिबंध को हटा दिया है

उत्तर कोरिया

चीन के “वन बेल्ट वन रोड” प्रॉजेक्ट के साथ जुड़ने वाला कौन सा देश G-7 का पहला देश बन गया है?

इटली

हाल ही में दुनिया को पीछे छोड़कर कौन सा देश बॉलिवुड फिल्मों का सबसे बड़ा विदेशी मार्केट बन गया है?

चीन

#Metoo की तरह किस देश की महिलाओ ने हाई हील्स के विरोध में #KuToo अभियान चलाया है?

जापान

सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को किस सेना का नया प्रमुख नियुक्ति किया है?

नौसेना

भारतवंशी नेओमी जहांगीर को हाल ही में ____ देश की शक्तिशाली अदालत का जज नियुक्त किया गया है?

अमेरिका

टेस्ट को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए किसने जर्सी पर नाम और जर्सी नंबर के साथ खेलने की मंजूरी दे दी है?

आईसीसी

किस देश की कस्टम ऑटोमोबाइल कंपनी लाज़रेथ (lazareth) ने उड़ने वाली मोटरसाइकिल (LMV 496) बनायीं है?

फ्रांस

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?

21 मार्च

प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र मह्सभा ने 28 नवम्बर, 2012 को की थी।पहली बार 21 मार्च, 2013 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की थीम वन व शिक्षाहै।

2018 का व्यास सम्मान किसने जीता?

लीलाधर जगूड़ी

हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी ने व्यास सम्मान 2018 जीता, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह जितने लोग उतने प्रेमके लिए दिया जा रहा है।

सैफ महिला चैंपियनशिप 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?

भारत

हाल ही में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फुटबॉल कप का खिताब जीता। भारत ने फाइनल में नेपाल को पराजित करके यह खिताब जीता। यह फाइनल मैच नेपाल के बिराटनगर के शहीद रंगशाला स्टेडियम में खेला गया।

किस देश के शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन इंधन उत्पादन की किफायती विधि की खोज की है?

अमेरिका

ESPNcricinfo ने हाल ही में किस IIT के साथ मिलकर सुपरस्टैट्स AI टूल के निर्माण के लिए समझौता किया है?

IIT मद्रास

विश्व काव्य दिवस कब मनाया जाता है?

21 मार्च

प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व काव्य दिवस मनाया जाता है। दिवस को 1999 में यूनेस्को के तीसवें अधिवेशन में स्वीकृति दी गयी गयी है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसकी अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया है?

नंदन निलेकणी

विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

76वां

विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

23 मार्च

23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया गया, इसकी थीम सूर्य, पृथ्वी तथा मौसमथी।

केंद्र सरकार ने किस अतिवादी संगठन पर प्रतिबन्ध लगाया है?

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट

विश्व क्षय रोग दिवस कब मनाया जाता है?

24 मार्च

अर्चना कामत किस खेल से सम्बंधित हैं?

टेबल टेनिस

अर्चना कामत टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, हाल ही में उन्होंने अंडर-21 महिला एकल वर्ग में सीमास्टर IIT चैलेंज प्लस 2019 ओमान ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता, इस स्पर्धा का आयोजन ओमान के मस्कट में किया गया था।

किस भारतीय संगठन ने फिन टेक कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन किया?

नीति आयोग

ये भी पढ़ सकते है-

लंगकावी इंटरनेशनल मेरीटाइम एरो एक्सपो 2019 की शुरुआत हाल ही में किस देश में हुई?

मलेशिया

सुप्रीम कोर्ट ने जिस राज्य में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो-

तमिलनाडु

जिस आयोग ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है-

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में जिस रोग से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और तकरीबन 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं-

टीबी

जिस देश की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है-

श्रीलंका

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए इस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है –

शारदा पीठ

भारत और एक अन्य देश जिसने श्रीलंका स्थित हंबनतोता बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है –

ओमान

इन्हें हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है –

पीटर ताबिची

यह तोप हाल ही में भारतीय सेना में शामिल की गई है –

धनुष

भारत का विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में स्थान है –

76वां

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

विद्यार्थियों और अभिभावकों को सभी जरूरी जानकारी से अपडेट रखने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने कौन सा एप्प लांच किया है?

शिक्षा वाणी

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की तरह किस कंपनी ने खुद की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लांच की है?

एपल

चंद्रमा पर भारत के दूसरे अभियान चंद्रयान-2 के साथ किस अन्तरिक्ष एजेंसी का एक लेजर उपकरण भी भेजा जाएगा?

नासा

भारत ने हाल ही में कितने मिनट में अंतरिक्ष में लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मारकर गिराया है?

3 मिनट

किस राज्य के मुख्यमंत्री प्रदीप सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदिन ढवलीकर को पद से हटा दिया है?

गोवा

किस देश ने हाल ही में मार्शल द्वीप से एंटी-आईसीबीएम प्रणाली का सफल परीक्षण किया है?

अमेरिका

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भारत और किस देश के बीच हाल ही में एक समझोता हुआ है?

अमेरिका

किस कंपनी ने हाल ही में अपना खुद का क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

एपल

भारत में उपभोक्ताओं पर ध्यान देने के मामले में कौन सा ब्रांड नंबर-1 ब्रांड बन गया है?

सैमसंग

किसने लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रेफिटी अभियान शुरू किया है?

मोहम्मद इमरान रजा

सामाजिक उद्यमी नेहा उपाध्याय को अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी ने 2019 की वर्ल्ड फेलो चुना है?

येल यूनिवर्सिटी

किस देश ने हाल ही में अब तक के इतिहास में सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर “ऑरोरा” बनाने की घोषणा की है?

अमेरिका

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं गोलन पहाड़ियां किन दो देशों के बीच स्थित हैं?

सीरिया और इजराइल

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गोलन पहाड़ियों पर इजराइल की संप्रभुता को मान्यता देने के लिए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इससे पहले अमेरिका गोलन पहाड़ियों को अधिकृत सीरियाई क्षेत्र मानता था।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा “अभेद्य” किससे सम्बंधित है?

सुरक्षा

भारतीय नौसेना की नाभिकीय, जैविक तथा रसायनिक प्रशिक्षण फैसिलिटी (NBCTF) का उद्घाटन हाल ही में नौसेना प्रमुख सुनील लाम्बा ने आईएनएस शिवाजी में किया।

हाल ही में किस देश ने “लूज़ टू विन” कार्यक्रम लांच किया?

सऊदी अरब अमीरात

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने लूज़ टू विनकार्यक्रम लांच किया, इसका उद्देश्य अधिक भार वाले कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली तथा शारीरिक गतिविधि के द्वारा वज़न कम करने में सहायता करना है।

हाल ही में आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ कौन बने?

सुरेश रैना

 “एव्री वोट काउंट्स – द स्टोरी ऑफ़ इंडियाज इलेक्शंस” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

नवीन चावला

एमिसैट उपग्रह किस देश से सम्बंधित है?

भारत

इसरो 1 अप्रैल, 2019 को 436 किलोग्राम भार वाले एमिसैट उपग्रह को रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन के लिए लांच करेगा।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा पोर्ट ऑफ़ दुक्म किस देश में स्थित है?

ओमान

हाल ही में अमेरिका ने ओमान के साथ अमेरिकी पोत तथा युद्धक विमानों के लिए अरब सागर में दुक्म तथा सल्लाह बंदरगाह के उपयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

भारतीय बास्केटबॉल संघ के नए अध्यक्ष कौन बने?

के. गोविन्दराज

भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिशन को क्या नाम दिया गया था?

मिशन शक्ति

इस मिशन में मिसाइल ने पृथ्वी की निम्न कक्षा में सैटेलाइट को नष्ट किया। यह कार्य लांच के केवल तीन मिनट बाद ही पूरा कर लिया गया। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

 

किस IIT के अनुसंधानकर्ताओं ने AI बेस्ड रोग ढूँढने वाला उपकरण बनाया है?

IIT दिल्ली

इस उपकरण से मलेरिया, क्षयरोग तथा सर्वाइकल कैंसर जैसे रोगों का पता बेहद कम समय में लगाया जा सकता है।

विश्व रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है?

27 मार्च

इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थियेटर का आयोजन किया जाता है। 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान आईटीआई द्वारा विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत की गई थी।

किस भारतीय को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?

रामनाथ कोविंद

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर ऑफ़ द किंग ऑफ़ तोमिस्लाव से सम्मानित किया गया।

विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब किस शहर में खुला?

दुबई

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल पार्क में विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग हब खुला। यह रीसाइक्लिंग फैसिलिटी 2,80,000 वर्ग फीट क्षेत्र पर फैली हुई है। इस पर 5 मिलियन डॉलर का व्यय किया गया है।

करियर पाथवेज इंडिया सर्वे हाल ही में किस ऑनलाइन प्लेटफार्म ने जारी किया?

लिंक्डइन

किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म ने चुनावों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से टूल्स लांच किये हैं?

फेसबुक

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म फेसबुक ने हाल ही में भारत में दो नए टूल कैंडिडेट कनेक्टतथा शेयर यू वोटेडनामक टूल लांच किये हैं। इन टूल्स का उद्देश्य 2019 के आम चुनावों में जन सहभागिता को बदहवा देना है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मांकड़िग किस खेल से सम्बंधित है?

क्रिकेट

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार मांकड़िग की घटना हुई, आईपीएल के इतिहास में यह घटना राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच मैच में हुई। इस मैच में पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान आर. अश्विन ने मांकड़िग विधि का उपयोग करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज़ जोस बटलर को आउट किया। इस घटना पर नैतिकता व खेल भावना को लेकर काफी विवाद हुआ।

ये भी पढ़ सकते है-

मांकड़िग क्या है?

मांकड़िग क्रिकेट में बल्लेबाज़ को आउट करने की एक विधि है। मांकड़िग वह स्थिति है, जब गेंदबाज़ के गेंद डालने से पहले ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ क्रीज़ छोड़कर आगे बढ़ जाए और गेंदबाज़ इस दौरान गेंद को विकेट पर मार देता है। बल्लेबाज़ को आउट करने की यह विधि वैध है, परन्तु इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता है। आमतौर पर मांकड़िग करने से पहले एक चेतावनी की अपेक्षा की जाती है।

मांकड़िग की उत्पत्ति

मांकड़िग का नाम भारतीय क्रिकेटर विनू मांकड़ पर रखा गया है। विनू मांकड़ ने सर्वप्रथम मांकड़िग का उपयोग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था। इसलिए आउट करने की इस विधि का नाम विनू मांकड़ के नाम पर मांकड़िग पड़ गया। यह घटना 1947 में भारत के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हुई थी।

BCCI का नया तदर्थ एथिक्स अफसर किसे नियुक्त किया गया है?

डी.के. जैन

जस्टिस डी.के. जैन BCCI के लोकपाल हैं, उन्हें तदर्थ एथिक्स अफसर भी नियुक्त किया गया है। एथिक्स अफसर (नैतिकता अधिकारी ) का कार्य खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों के टकराव के मामलों की छानबीन करना है। एथिक्स अफसर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, एथिक्स अफसर को अधिकतम तीन अवधि के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

हाल ही में 2018 ACM A.M. टूरिंग अवार्ड किसने जीता?

योशुआ बेंगियो, ज्यॉफ्री हिंटन तथा यान लेकुन

विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन ताशीगंग भारत के किस राज्य में स्थित है?

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव ताशीगंगविश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन है, यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले में स्थित है। यह पोलिंग स्टेशन समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट के अंतर्गत आता है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश का हिक्किम भारत का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन था, हिक्किम 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 2018 वैश्वक बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक जारी किया?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

 भारत में पिछले 10 वर्षों में निर्धनता दर 55% से कम होकर 28% पर पहुँच गयी है। 2005-06 और 2015-16 के बीच 271 मिलियन लोग गरीबी से बाहर आये। दक्षिण सूडान तथा नाइजर में यह दर 93% है।

हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने वैश्विक उर्जा तथा कार्बन डाइऑक्साइड स्टेटस रिपोर्ट जारी की?

अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी

उर्जा मांग में चीन, अमेरिका और भारत का हिस्सा लगभग 70% है, पिछले वर्ष उर्जा मांग में 2.3% की वृद्धि हुई थी।

किस देश के वैज्ञानिकों ने पूर्वी अंटार्टिका में टोटेन ग्लेशियर के नीच झीलों के समूह की खोज की?

ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे मनु भाकर और सौरभ चौधरी किस खेल से सम्बंधित हैं?

निशानेबाजी

मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने 2024 पेरिस ओलिंपिक खेलों में किन खेलों को शामिल करने की अनुशंसा की है?

ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग तथा सर्फिंग

शारदा कॉरिडोर योजना किस देश से सम्बंधित है?

पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में भारत के हिन्दू धार्मिक यात्रियों को शारदा पीठ की यात्रा के लिए कॉरिडोर की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। शारदा पीठ पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थित एक हिन्दू मंदिर तथा सांस्कृतिक स्थल है। शारदा पीठ की स्थापना 237 ईसा पूर्व सम्राट अशोक के कार्यकाल में की गयी है।

 वह देश जिसकी खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है-

इजराइल

वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसने अपने सभी सदस्य राष्ट्रों में एक बार में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है –

यूरोपियन यूनियन

किस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिए एनाजोरी नामक पहल की शुरुआत की है?

असम

 इस पहल के तहत दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल सिस्टम के बारे में जागरुक किया जाएगा। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल बैलट पेपर उपलब्ध करवाए जायेंगे।

हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रस्ताव पारित किया है?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्

 इस प्रस्ताव के तहत सदस्य देशों को आतंकी फंडिंग के विरुद्ध कानून लागू करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट के गठन का आदेश भी दिया गया है। प्रस्ताव को लागू न करने वाले देश पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबन्ध भी लगाया जा सकता है।

किस भारतीय संगठन को ASSOCHAM ने सर्वश्रेष्ठ खेल संघ घोषित किया?

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया

किस भारतीय को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के बोडले मैडल 2019 से सम्मानित किया गया?

अमर्त्य सेन

उनके अलावा नावेल पुरस्कार विजेता उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो को भी बोडले मैडल 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार साहित्य, संस्कृति, विज्ञान तथा संचार इत्यादि के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना 1646 में पुस्तकालय के संस्थापक थॉमस बोडले ने की थी।

किस भारतीय अध्यापक ने “मोस्ट प्रोमिसिंग इंडिविजुअल” श्रेणी में 2019 मार्था फेरल पुरस्कार जीता?

मनु गुलाटी

दिल्ली के सरकारी स्कूल की अध्यापिका मनु गुलाटी ने मोस्ट प्रोमिसिंग इंडिविजुअल” 2019 मार्था फेरल पुरस्कार जीता। उन्हें यह पुरस्कार लैंगिक समानता के प्रति किये गये कार्य के लिए दिया गया है।

विश्व की सबसे लम्बी लवणीय गुफा की खोज हाल ही में किस देश में की गयी?

इजराइल

इजराइल के शोधकर्ताओं ने हाल ही में मलहमनामक विश्व की सबसे लम्बी लवणीय गुफा की खोज की है, इसकी लम्बाई 10 किलोमीटर से अधिक है। यह इजराइल के सबसे लम्बे पर्वत माउंट सोडोम से होकर गुज़रती है।

राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?

30 मार्च

 राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी।

किस भारतीय संगठन ने फिनटेक स्टार्टअप्स के लिए रेगुलेटरी सैंडबॉक्स की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

भारतीय रिज़र्व बैंक

भारतीय हरित भवन परिषद् (IGBC) ने किस रेलवे स्टेशन को गोल्ड रेटिंग प्रदान की?

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन

 “इंडियन फिस्कल फ़ेडरलिज्म” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

डॉ. वाई. वी. रेड्डी

इंडियन फिस्कल फ़ेडरलिज्मपुस्तक के लेखक भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ.वाई. वी. रेड्डी हैं, इस पुस्तक के सह-लेखक डॉ. जी. आर. रेड्डी हैं।

वह शहर, जहां लोकसभा चुनाव के दौरान बैलट पेपर का उपयोग किया जाएगा ?

निजामाबाद, तेलंगाना

निजामाबाद, तेलंगाना लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए, 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जैसा कि हमें ज्ञात है कि एक ईवीएम केवल 16 उम्मीदवारों को समायोजित कर सकती है और एक मतदान केंद्र में अधिकतम 4 ईवीएम का उपयोग किया जा सकता है, इसलिए चुनाव आयोग को बैलट पेपर के पुराने अभ्यास को वापस करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली वित्तीय फर्म है ?

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन

 वह मिशन, जिसके अंतर्गत भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का उपयोग कर एक लाइव भारतीय सैटेलाइट को अंतरिक्ष में खत्म किया ?

मिशन शक्ति

केंद्र सरकार द्वारा निर्भया फंड के तहत कुल कितने फास्ट्रेक स्पेशल कोर्ट की स्थापना को सहमति प्रदान की गई ?

1023

वह म्यूच्यूअल फंड योजना, जिनमें सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करती है ?

गिल्ट फंड

गोंड,कोया, नाइकपोड आदिवासी जनजाति किस राज्य से संबंधित है

तेलंगाना

तेलंगाना सरकार ने राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी कलाकारों द्वारा बनाई पेंटिंग को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई कॉमर्स बाजार अमेजॉन पर प्रसारित किया।

वह भारतीय राज्य जहां, ओफियोग्लोसम मालवीय  नामक दुनिया की सबसे छोटी भूमि फर्न की खोज की गई ?

गुजरात

डोंगरिया कोंध जनजाति का संबंध किस राज्य से है ?

ओडिशा

ओडिशा के नियमगिरि पहाड़ियों में रहने वाले डोंगरिया कोंध जनजाति आदिवासी पहाड़ों में बॉक्साइट के खनन के कारण लगातार विस्थापित हो रहे हैं।

मेराडोना के गोल की याद दिलाने वाले किस फुटबॉलर को बेस्ट गोल का अवॉर्ड दिया गया है?

लियोनेल मेसी

आईएनएस कदमत स्वदेशी पनडुब्बी ‘लीमा-19’ में भाग लेने के लिए किस देश में गयी है

मलेशिया

कैसी लगी आपको ये 18 to 31March 2019 Current Affairs, 18 से 31 मार्च करेंट अफेर्यस  की नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा शिक्षा (Educational) सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें SarkariJobGuide@gmail.com पर Mail करें

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!