16 से 24 July 2018: Current Affairs हिंदी PDF में
नमस्कार दोस्तों ,
Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|
आज हम चर्चा करेंगे 16 से 24 जुलाई 2018: करंट अफेयर्स हिंदी में , 16 से 24 july 2018 Current Affairs in pdf, के कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के ANSWER मैंने LAST में EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं
Sarkarijobguide अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य किस स्थान पर वार्ता आयोजित की जा रही है?
a. सिंगापुर
b. क्वालालंपुर
c. ब्रुसेल्स
d. हेलसिंकी
2. नवाज शरीफ की बेटी का क्या नाम ही जिन्हें हाल ही में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है?
a. आसिफा
b. मरियम
c. जुबैदा
d. नासिरा
3. एक व्यक्ति को मगरमच्छ द्वारा काटे जाने से हुई मौत का बदला लेने के लिए किस देश में लोगों ने 300 मगरमच्छों को मार डाला?
a. थाईलैंड
b. सूडान
c. इंडोनेशिया
d. श्रीलंका
4. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाने से हर साल पूरे विश्व को 30 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान होता है?
a. विश्व बैंक
b. यूनेस्को
c. यूनिसेफ
d. डब्ल्यूएचओ
5. निम्नलिखित में से किस कलाकार को संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया?
a. आर डी रंगास्वामी
b. स्वामी नारायण
c. अरुणा साईराम
d. पूर्णिमा हलदर
6. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी सर्वाधिक कमाई वाली हस्तियों की सूची में शीर्ष पर किसका नाम है ?
a. एंजेलिना जोली
b. जिम एंडरसन
c. फ्लॉयड मेवेदर
d. टॉम क्रूज़
7. चीन ने हाल ही में भारत के किस राज्य के नजदीक अपना एक मानवरहित मौसम जानकारी केंद्र स्थापित किया है?
a. मणिपुर
b. नागालैंड
c. बिहार
d. अरुणाचल प्रदेश
8. फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा हाल ही में जारी की गई सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में किन दो भारतीय कलाकारों को स्थान हासिल हुआ?
a. अक्षय कुमार, सलमान खान
b. शाहरुख़ खान, सलमान खान
c. रणबीर कपूर, सलमान खान
d. आमिर खान, अक्षय कुमार
9. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा हेरिटेज कैबिनेट की स्थापना की गई है?
a. केरल
b. ओडिशा
c. आंध्र प्रदेश
d. तेलंगाना
10. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मोटर वाहन नियमों में संशोधन के तहत निम्नलिखित में से किस दस्तावेज को डिजिटल प्रारूप में दिया जा सकता है?
a. वाहन खरीद पत्र
b. वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र
c. ड्राइविंग लाइसेंस
d. वाहन बीमा प्रमाण-पत्र
11. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और किस देश के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की?
a. ब्राज़ील
b. इंडोनेशिया
c. क्यूबा
d. पेरू
12. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कितने वर्षीय महिला कैदियों को 50 प्रतिशत वास्तविक सज़ा पूरी होने पर विशेष माफ़ी दिए जाने को मंजूरी प्रदान की गई?
a. 40 वर्षीय
b. 45 वर्षीय
c. 50 वर्षीय
d. 55 वर्षीय
13. केंद्र सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की?
a. देवरिया
b. बरेली
c. मैनपुरी
d. आगरा
14. यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में किस सर्च इंजन पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की है?
a. याहू
b. बिंग
c. एओएल
d. गूगल
15. हाल ही में किस देश ने दो साल बाद आपातकाल हटाए जाने की घोषणा की?
a. पाकिस्तान
b. तुर्की
c. ईरान
d. रूस
उत्तर:
1. d. हेलसिंकी
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में वार्ता आयोजित की जा रही है.
2. b. मरियम
विवरण: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने जेल में सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है. मरियम को उनकी पिता के साथ जेल की सजा दी गई है.
3. c. इंडोनेशिया
विवरण: एक व्यक्ति को मगरमच्छ द्वारा काटे जाने से हुई मौत का बदला लेने के लिए इंडोनेशिया में लोगों ने 300 मगरमच्छों को मार डाला.
4. a. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाने से हर साल पूरे विश्व को 30 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान होता है.
5. c. अरुणा साईराम
विवरण: गायिका अरुणा साईराम को इस वर्ष संगीत अकादमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
6. c. फ्लॉयड मेवेदर
विवरण: सर्वाधिक कमाई करने वाली 100 हस्तियों (2018) की फोर्ब्स की सूची में अजेय अमेरिकी मुक्केबाज़ फ्लॉयड मेवेदर करीब 1951 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष पर हैं.
7. d. अरुणाचल प्रदेश
विवरण: चीन ने हाल ही में भारत के अरुणाचल प्रदेश के नजदीक अपना एक मानवरहित मौसम केंद्र स्थापित किया है.
8. a. अक्षय कुमार, सलमान खान
विवरण: फोर्ब्स द्वारा 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाले 100 हस्तियों की सूची में बॉलीवुड के दो अभिनेताओं अक्षय कुमार और सलमान खान को शामिल किया गया है.
9. b. ओडिशा
विवरण: ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के ऐतिहासिक अवशेषों और स्मारकों के संरक्षण के लिए तथा समृद्ध संस्कृति और भाषा के प्रसार के लिए हेरिटेज कैबिनेट का गठन किया गया.
10. c. ड्राइविंग लाइसेंस
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मोटर वाहन नियमों में संशोधन के तहत ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिटल प्रारूप में दिया जा सकता है.
11. c. क्यूबा
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योमपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और क्यूबा के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की.
12. d. 55 वर्षीय
विवरण: महिला कैदी जिसकी आयु 55 वर्ष या इससे अधिक हो और जिसने अपनी 50 फीसदी वास्ताविक सजा अवधि पूरी कर ली हो, उसे विशेष माफ़ी दी जाएगी.
13. a. देवरिया
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र प्रायोजित योजना के चरण 2 के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.
14. d. गूगल
विवरण: यूरोपीय संघ ने 18 जुलाई 2018 को यह घोषणा की कि गूगल द्वारा अपने वर्चस्व का गलत फायदा उठाया गया जिसके कारण गूगल पर 5 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है.
15. b. तुर्की
विवरण: तुर्की में जुलाई 2018 को राष्ट्रव्यापी आपात स्थिति को समाप्त कर दिया गया है. दो वर्ष पहले तख्ता पलट की नाकाम कोशिश के बाद आपात स्थिति लगाई गई थी.
Sarkarijobguide अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स तेल आपूर्तिकर्ता देश, आकांक्षी जिला कार्यक्रम जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर कौन सा देश दूसरे नंबर पर पहुंच गया है?
a. कुवैत
b. यूएई
c. ईरान
d. रूस
2. निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2017 के अनुसार चेक बाउंस होने की स्थिति में मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को कितना प्रतिशत दंड पर ब्याज देना पड़ेगा?
a. 20 प्रतिशत
b. 30 प्रतिशत
c. 40 प्रतिशत
d. 50 प्रतिशत
3. नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम हेतु किस सामाजिक संस्था के साथ समझौता किया?
a. फ़ोर्ब्स फाउंडेशन
b. क्लिंटन फाउंडेशन
c. ओबामा फाउंडेशन
d. ल्यूापिन फाउंडेशन
4. हाल ही में किस देश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 200 गाय भेंट स्वरुप दीं?
a. कांगो
b. घाना
c. रवांडा
d. मिस्र
5. पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में किस महिला को पहली बार चीफ जस्टिस बनाया गया है?
a. अस्फा मलिक
b. सैयदा ताहिरा
c. जैनब मारिया
d. शरीफा अंसारी
6. आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से हाल ही में किस दल ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है?
a. मराठा मोर्चा
b. शिवसेना
c. विश्व हिन्दू परिषद्
d. जनता दल
7. वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी कितने रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है?
a. 3
b. 4
c. 5
d. 8
8. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया?
a. झारखण्ड
b. बिहार
c. पंजाब
d. कर्नाटक
9. भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच 23 जुलाई 2018 को किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए?
a. चार
b. सात
c. आठ
d. दस
10. 18वें एशियाई खेलों हेतु भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त गया है?
a. राम कुमार
b. राहुल सचदेवा
c. मंजीत सिंह
d. बृज भूषण सरन सिंह
11. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 12 जुलाई
12. निम्नलिखित में से किस देश में 2018 तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 आयोजित किया जा रहा है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जर्मनी
उत्तर:
1. c. ईरान
विवरण: भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर ईरान दूसरे पर पहुंच गया है. यह बात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सामने आई है.
2. a. 20 प्रतिशत
विवरण: निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2017 के तहत चेक बाउंस का मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को 20 प्रतिशत दंड पर ब्याज भी देना पड़ेगा.
3. d. ल्यूपिन फाउंडेशन
विवरण: आकांक्षी जिला कार्यक्रम में सहयोग के लिए नीति आयोग और ल्यूपिन फाउंडेशन के बीच 23 जुलाई 2018 को आशय वक्तव्य (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए गए.
4. c. रवांडा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा यात्रा के दौरान वहां की सामाजिक सुरक्षा योजना ‘गिरिंका’ के तहत उन्हें 200 गाय भेंट की. गिरिंका का अर्थ है प्रति परिवार एक गाय.
5. b. सैयद ताहिरा
विवरण: पाकिस्तान में सैयदा ताहिरा ने इतिहास रच दिया है. उन्हें बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस बनाया गया है.
6. a. मराठा मोर्चा
विवरण: आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज मराठा मोर्चा ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है. लेकिन इसके बंद में मुंबई, सातारा, सोलापुर और पुणे को शामिल नहीं किया गया है.
7. a. 3
विवरण: वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी 3 रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है.
8. b. बिहार
विवरण: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
9. c. आठ
विवरण: भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए.
10. d. बृज भूषण सरन सिंह
विवरण: भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को जकार्ता में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए शेफ डी मिशन (सीडीएम) नियुक्त किया गया है.
11. c. 18 जुलाई
विवरण: नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) नेल्सन मंडेला के सम्मान में मनाया जाता है, इसे प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है.
12. d. जर्मनी
विवरण: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 में रजत पदक जीता. विशव कप के फ़ाइनल में भारतीय टीम फ्रांस से 228-229 हार गयी.
16 से 24 जुलाई की PDF डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे
ये भी पड़े :-
- अरुणाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान- Click Here
- असम राज्य का सामान्य ज्ञान – Click Here
- उतराखंड राज्य सामान्य ज्ञान – Click Here
- ओड़िसा राज्य का सामान्य ज्ञान – Click Here
- आंद्रप्रदेश राज्य का सामान्य ज्ञान – Click Here
- कर्नाटक राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here
- केरल राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here
- गोवा राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here
- ये भी पढ़े:-Rajasthan GK Samanya Gyan (राजस्थान सामान्य ज्ञान)
- ये भी पढ़े:-मध्यकालीन भारत का इतिहास
- ये भी पढ़े:-धेय्य IAS Book(समसामयिकी प्रश्न उत्तर)
- ये भी पढ़े:- हिंदी पर्यायवाची के 705 महत्वपूर्ण प्रश्न
- ये भी पढ़े:- OBJECTIVE LUCENT GK BOOK
- ये भी पढ़े:-5000+ GK/GS महतवपूर्ण प्रश्न
- ये भी पढ़े:-GK Mahendras June Current Affairs 2018 in PDF
- ये भी पढ़े:-Success Mirror July 2018 in Hindi
- ये भी पढ़े:-सभी महीनो की प्रतियोगिता दर्पण 2018
कैसी लगी आपको ये 16 से 24 जुलाई 2018: करंट अफेयर्स हिंदी में , 16 से 24 july 2018 Current Affairs in pdf GK की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
धन्यवाद——-
SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर