भारत के सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट ( For All Competitive Exam)
पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट | के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके|
भारत के सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट |
राज्य (State) | जीडीपी (GDP) |
महाराष्ट्र | ₹32.24 लाख करोड़ |
तमिल नाडु | ₹19.43 लाख करोड़ |
उत्तर प्रदेश | ₹17.05 लाख करोड़ |
कर्नाटक | ₹16.65 लाख करोड़ |
गुजरात | ₹16.49 लाख करोड़ |
पश्चिम बंगाल | ₹15.11 लाख करोड़ |
तेलंगाना | ₹12.05 लाख करोड़ |
राजस्थान | ₹11.42 लाख करोड़ |
आंध्र प्रदेश | ₹11.05 लाख करोड़ |
मध्य प्रदेश | ₹9.17 लाख करोड़ |
1) महाराष्ट्र (Maharashtra)
GDP: 32.24 लाख करोड़ रुपए
भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है। जहां भारत के सबसे अमीर लोग रहते है। मुंबई में भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग, केंद्र, कंपनी और मुख्यालय स्थित है। वर्तमान में महाराष्ट्र की GDP 32.24 लाख करोड़ रुपए है। मुंबई में ज्यादातर करोड़पति और अरबपति निवास करते है। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते है। महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति आय 1,660 डॉलर है। मुंबई बॉलीवुड का शहर है। महाराष्ट्र प्रोगामिंग का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां से महाराष्ट्र को सालाना 19,000 करोड़ रुपए किराया प्राप्त होता है।
2) तमिलनाडु (Tamil Nadu)
GDP: 19.43 लाख करोड़ रुपए
तमिल नाडु भारत का दूसरा सबसे अमीर राज्य है। जिसकी वर्तमान जीडीपी 19.43 लाख करोड़ है। यहां प्रति व्यक्ति इनकम 3000 डॉलर है। यह भारत के दक्षिण पूर्व में बसा हुआ है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है जहां से भारत के आईटी सेक्टर में बहुत बड़ा योगदान प्राप्त होता है। चेन्नई की ऑटोमोबाइल कंपनी तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था का मुख्य योगदान है। तमिलनाडु में भारत के कई विशाल और भव्य मंदिर है जिनके दर्शन करने देश विदेश के लोग आते है।
3) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
GDP: 17.05 लाख करोड़ रुपए
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भारत का तीसरा सबसे अमीर राज्य भी है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में इसका इस लिस्ट में शामिल होना आम बात है। उत्तर प्रदेश की वर्तमान जीडीपी 17.05 लाख करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश भारत की कृषि क्षेत्र में 18.09 प्रतिशत योगदान देता है, इसी वजह से इसे भारत का कृषि प्रधान राज्य में कहते है। यह तीव्रता से विकसित हो रहा है।
4) कर्नाटक (Karnataka)
GDP: 16.65 लाख करोड़ रुपए
भारत का चौथा सबसे अमीर राज्य कर्नाटक एक प्रगतिशील राज्य है। इसकी वर्तमान जीडीपी 16.65 लाख करोड़ रुपए है। कर्नाटक में साक्षरता दर अच्छी है इसलिए राज्य को आर्थिक सहायता में मदद मिलती है। कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा आईटी हब भी है। इसके अलावा राज्य की संस्कृति, वास्तुकला, और कला पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
5) गुजरात (Gujarat)
GDP: 16.49 लाख करोड़ रुपए
गुजरात भारत का पांचवा सबसे अमीर राज्य है। यह एकमात्र ऐसा राज्य है जहां से पूरी दुनिया में हीरे और मोतियों का व्यापार किया जाता है। गुजरात की जीडीपी 16.49 लाख करोड़ रुपए है। इसके अलावा गुजरात में कई पवित्र और पर्यटक स्थल भी है, जहां रोजाना हजारों लोग दर्शन करने आते है। दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी भी गुजरात राज्य में स्थित है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर को भारत का सबसे स्वच्छ और ग्रीन सिटी कहा जाता है।
6) पश्चिम बंगाल (West Bengal
GDP: 15.11 लाख करोड़ रुपए
भारत का सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल का नाम छठे स्थान पर है। इसकी जीडीपी 15.11 लाख करोड़ रुपए। यहां देश का 35% आलू और 20% चावल का उत्पादन होता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है जो अंग्रेजी शासन काल में भारत की राजधानी हुआ करती थी। अन्य राज्यों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की साक्षरता दर भी अच्छी है।
7) तेलंगाना (Telangana)
GDP: 12.05 लाख करोड़ रुपए
भारत के दक्षिण भाग में स्थित तेलंगाना इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इसकी जीडीपी 12.05 लाख करोड़ रुपए है। तेलंगाना पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था लेकिन अब इसे अलग कर एक नया राज्य बना दिया गया है। तेलंगाना में कई फसलें, कपास, तंबाकू और गन्ना का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। यहां कई सारी दवाई बनाने वाली कंपनी भी मौजूद है।
8) राजस्थान (Rajasthan)
GDP: 11.42 लाख करोड़ रुपए
भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित राजस्थान भारत के सबसे अमीर राज्यों में शामिल है। वर्तमान में राजस्थान की जीडीपी 11.42 लाख करोड़ रुपए। राजस्थान की राजधानी जयपुर है, जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यह एक खूबसूरत राज्य है, यहां सालाना हजारों पर्यटक आते है। राजस्थान का प्रमुख उद्योग, सूती वस्त्र, सीमेंट, नमक उद्योग और कांच उद्योग है।
9) आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
GDP: 11.05 लाख करोड़ रुपए
आंध्र प्रदेश भारत के अमीर राज्यों की सूची में नवा स्थान पर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश भारत का सातवां और जनसंख्या की दृष्टि से आंध्र प्रदेश भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश की जीडीपी 11.05 लाख करोड़ रुपए है।
10) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)
GDP: 9.17 लाख करोड़ रुपए
भारत के मध्य भाग में स्थित मध्य प्रदेश भारत का दिल कहलाता है। इस लिस्ट में यह 10वें स्थान पर है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 9.17 लाख करोड़ रुपए है। पहले मध्य प्रदेश भारत के सबसे गरीब राज्यों में शामिल था लेकिन अपनी प्रगति मेहनत और सर्वोच्च जीडीपी से अब यह भारत के सबसे अमीर राज्यों में शामिल हो गया है।
तो जैसा की अब आप जान गए होंगे कि Bharat Ka Sabse Amir Rajya कौन सा है 2022 में? राज्यों का विकास उसकी जीडीपी में वृद्धि करता है वहीं इनकी वृद्धि से देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी का विकास होता है। पिछले कुछ सालों से भारत की जीडीपी तीव्रता से विकसित हो रही हैं। भारत की वर्तमान जीडीपी 135.13 लाख करोड़ रुपये है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न: भारत का सबसे विकसित राज्य कौन सा है 2022?
उत्तर: भारत का सबसे विकसित राज्य महाराष्ट्र है। क्योंकि अन्य राज्यों के मुताबिक इस राज्य में कई बड़े बड़े होटल, उद्योग, कंपनियां और अमीर लोग रहते है।
प्रश्न: भारत का सबसे अमीर गांव कौन सा है?
उत्तर: गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मधापर भारत का सबसे अमीर गांव कहलाता है। इस गांव में 17 बैंक है।
प्रश्न: क्या भारत विकासशील देश है?
उत्तर: हां भारत एक विकासशील देश है। यह अभी प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
प्रश्न: भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?
उत्तर: भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है।
प्रश्न: दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है?
उत्तर: अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है। इसकी कुल संपत्ति 64,584 अरब डॉलर है।
कैसी लगी आपको ये भारत के सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट ( For All Competitive Exam) की यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
- CCC परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न PART-4–click here
- UPSC प्रश्न – उत्तर- PART-8-click here
- सामान्य ज्ञान प्रश्न – उत्तर 13-click here
- हिंदी व्याकरण पर प्रश्न और उत्तर – Click Here
- सामान्य ज्ञान प्रश्न – उत्तर –click here
- भारतीय इतिहास प्रश्न – उत्तर –click here
- मनोविज्ञान प्रश्न – उत्तर – click here
- जीव विज्ञान के टॉप प्रश्न – उत्तर click here
- रसायन विज्ञान से महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर– click here
- भौतिक विज्ञान के टॉप प्रश्न – उत्तर–click here
- सम्पूर्ण भूगोल के टॉप प्रश्न – उत्तर- click here
आप ये भी पड़ सकते है
- Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here
- भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची– Click Here
- भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी में–Click Here
- विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी में–Click Here
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए– Click Here
- भारत के महत्वपूर्ण दिन और तिथि की सूची हिंदी में– Click Here
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हिंदी में– Click Here
- विश्व के प्रमुख देश एवं उनके सर्वोच्च सम्मान–Click Here
- भारत की प्रमुख नदी और उनके उद्गम स्थल–Click Here
- भारत के पुरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलती है– Click Here
- ये विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां और उनकी ऊंचाई हिंदी में– Click Here
- राजस्थान प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग–Click Here
- राजस्थान : जनगणना 2011- हिंदी में–Click Here
धन्यवाद——-
Comments are closed.