करेंट अफेयर्स क्विज: 28 TO 29 जनवरी 2019
SARKARIJOBGUIDE अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ट्रेन 18, सरफराज़ अहमद आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता है?
a. नोवाक जोकोविच
b. राफेल नडाल
c. रेजर फेडरर
d. स्टीफेंस टिट्सीपस
2. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में निम्नलिखित में से किसने ख़िताब जीता है?
a. नाओमी ओसाका
b. पेत्रा क्वितोवा
c. सेरेना विलियम्स
d. केरोलिना प्लिस्कोवा
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) को राष्ट्र को समर्पित किया?
a. महाराष्ट्र
b. मध्य प्रदेश
c. केरल
d. ओडिशा
4. वर्ष 2019 में भारत रत्न के लिए निम्नलिखित में से किसके नाम की घोषणा नहीं की गई है?
a. भूपेन हज़ारिका
b. शफाउल्ला खान
c. नानाजी देशमुख
d. प्रणब मुखर्जी
5. भारत की सबसे तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गई है?
a. वंदे भारत एक्सप्रेस
b. भारत माता एक्सप्रेस
c. स्वदेश एक्सप्रेस
d. लोहिया-पटेल एक्सप्रेस
6. निम्न में से किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं?
a. साइना नेहवाल
b. ज्वाला गुट्टा
c. सुनीला आपटे
d. रितुपर्णा दास
7. नासा के अनुसार, जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर कितने साल पूरे कर लिए हैं?
a. 20 साल
b. 24 साल
c. 15 साल
d. 10 साल
8. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम कितने हजार रुपये पेंशन दी जाएगी?
a. 10 हजार
b. 20 हजार
c. 25 हजार
d. 18 हजार
9. राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास कितने केस लंबित हैं?
a. 4,419
b. 5,205
c. 6,202
d. 5,419
10. आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर कितने मैचों का बैन लगाया है?
a. 10
b. 05
c. 04
d. 03
उत्तर:
1. a. नोवाक जोकोविच
विवरण: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप में एकतरफा फाइनल मैच के दूसरे क्रम के राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराया. वे इसी के साथ रिकॉर्ड सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.
2. a. नाओमी ओसाका
विवरण: जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया बल्कि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई हैं.
3. c. केरल
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को केरल में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना (आईआरईपी) राष्ट्र को समर्पित किया.
4. b. शफाउल्ला खान
विवरण: राष्ट्रपति भवन की ओर से 25 जनवरी 2019 को जारी जानकारी में घोषणा की गई कि वर्ष 2019 में तीन हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिया जायेगा. इसमें नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई.
5. a. वंदे भारत एक्सप्रेस
विवरण: देश में ही निर्मित ट्रेन-18 का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ‘होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में यह घोषणा की है. ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है.
6. a. साइना नेहवाल
विवरण: साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं. दरअसल, फाइनल के पहले गेम में साइना की विपक्षी खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन 10-4 की बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन घुटने में चोट लगने के चलते वह मैच से बाहर हो गईं. साइना पिछले साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई थीं.
7. c. 15 साल
विवरण: नासा ने बताया है कि जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर 15 साल पूरे कर लिए हैं. नासा के अनुसार, इस रोवर को मंगल पर 90 दिनों (मार्स) और 1.006 किलोमीटर दूरी के लिए भेजा गया था लेकिन अब तक इसने करीब 45 किलोमीटर और 5,000 दिन (मार्स) पूरे कर लिए हैं.
8. d. 18 हजार
विवरण: रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम ₹18,000 पेंशन दी जाएगी. यह प्रावधान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा. इससे पहले, 7वें वेतन आयोग ने विकलांग सैनिकों को स्लैब के आधार पर पेंशन देने का सुझाव दिया था जिसकी सेवानिवृत्त सैनिकों ने आलोचना की थी.
9. a. 4,419
विवरण: राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास 4,419 केस लंबित हैं जबकि निचली अदालत के हरेक जज के समक्ष लंबित मुकदमों की संख्या 1,288 है.
10. c. 04
विवरण: आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर चार मैचों का बैन लगाया है. वहीं, अब सरफराज़ मौजूदा सीरीज़ के आखिरी 2 वनडे और आगामी टी-20 सीरीज़ के 2 मैच नहीं खेल पाएंगे.
SARKARIJOBGUIDE पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
• वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिसने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं- साइना नेहवाल
• नासा के अनुसार, जनवरी 2004 में लैंड करने वाले उसके ऑपरच्यूनिटी रोवर यान ने मंगल ग्रह पर जितने साल पूरे कर लिए हैं-15 साल
• रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रति माह कम-से-कम जितने हजार रुपये पेंशन दी जाएगी-18 हजार
• राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट के प्रत्येक जज के पास जितने केस लंबित हैं-4,419
• आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर जितने मैचों का बैन लगाया है-04
• इन्होने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता – नोवाक जोकोविच
• पहली जापानी महिला टेनिस खिलाड़ी का नाम जिसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का ख़िताब जीता – नाओमी ओसाका
• वह राज्य जहां प्रधानमन्त्री मोदी ने हाल ही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना राष्ट्र को समर्पित की – केरल
• इन्हें वर्ष 2019 में भारत रत्न के लिए चयनित किया गया – नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका और प्रणब मुखर्जी
• ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर रखे जाने की घोषणा की गई है – वंदे भारत एक्सप्रेस
SARKARIJBGUIDE अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – जॉर्ज फर्नांडिस, भारतीय क्रिकेट टीम की जीत आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत के उस पूर्व रक्षा मंत्री का क्या नाम है जिनकी अगुवाई में वर्ष 1974 में देश की सबसे बड़ी रेलवे हड़ताल आयोजित की गई थी तथा जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
a. शरद पवार
b. जसवंत सिंह
c. जॉर्ज फर्नांडिस
d. अरुण जेटली
2. हाल ही में लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में किस कम्पनी को भारत की सबसे मूल्यवान कम्पनी घोषित किया गया है?
a. रिलायंस
b. टाटा ग्रुप
c. इनफ़ोसिस
d. ज़ी मीडिया
3. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत स्टील उत्पादन की दृष्टि से विश्व में कौन से स्थान पर है?
a. पहले
b. दूसरे
c. तीसरे
d. चौथे
4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के 250 सरकारी स्कूलों में 11,000 नई कक्षाओं के निर्माण का उद्घाटन किया है?
a. उत्तराखंड सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. बिहार सरकार
d. दिल्ली सरकार
5. निम्नलिखित में से किस स्थान के हवाई अड्डे को विश्व का सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा घोषित किया गया है?
a. दुबई
b. दिल्ली
c. लंदन
d. पेरिस
6. भारत में 11 साल पहले मिले सुपरबग से जुड़े जीन blaNDM-1 की किस स्थान पर पहचान सुनिश्चित हो पाई है?
a. अलास्का
b. ऑस्ट्रेलिया
c. आर्कटिक
d. सहारा रेगिस्तान
7. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस के एरोस्पेस स्टार्टअप का क्या नाम है जिसने अमेरिका में रॉकेट इंजन के अपने नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है?
a. अल्ट्रा टेक
b. स्काई वाई
c. रेड रॉक्स
d. ब्लू ओरिजिन
8. कॉफीहाउस चेन ‘स्टारबक्स’ के पूर्व सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं?
a. डेनियल रोबर्ट्स
b. हॉवर्ड शुल्ज़
c. जीन पियरे
d. डेमी एल्बर्ट
9. संयुक्त राष्ट्र ने किस देश के बारे में बोलते हुआ कहा कि इस क्षेत्र में तीन दिन की जातीय हिंसा में कम-से-कम 890 लोग मारे गए थे? तथा यहां 50 से अधिक सामूहिक कब्रें मिली हैं?
a. मिस्र
b. वेनेज़ुएला
c. कांगो
d. यूनान
10. भारत की क्रिकेट टीम ने हाल ही में किस देश की टीम के खिलाफ 10 वर्ष बाद उसके ही घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है?
a. इंग्लैंड
b. श्रीलंका
c. वेस्टइंडीज़
d. न्यूज़ीलैंड
उत्तर:
1. c. जॉर्ज फ़र्नांडिस
विवरण: भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वे 88 वर्ष के थे. जॉर्ज फर्नांडिस ने 08 मई, 1974 को देशव्यापी रेल हड़ताल का आह्वान किया था.
2. b. टाटा ग्रुप
विवरण: लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा हाल ही में विश्व के मूल्यवान ब्रांड्स की सूची जारी की है. इस सूची में टाटा विश्व के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल होने वाला देश का पहला ब्रांड बन गया है.
3. b. दूसरे
विवरण: वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है. भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह रैंक हासिल किया है.
4. d. दिल्ली सरकार
विवरण: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में लगभग 250 दिल्ली सरकारी स्कूलों में 11,000 नए कक्षाओं के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है.
5. a. दुबई
विवरण: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है. दुबई हवाई अड्डे ने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया. दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पछाड़ा था.
6. c. आर्कटिक
विवरण: एनवायरनमेंट इंटरनैशनल जर्नल में प्रकाशित पेपर के मुताबिक, भारत में 2007-2008 के बीच एक अस्पताल में मिले सुपरबग बैक्टीरिया से जुड़े जीन blaNDM-1 की पहचान पृथ्वी के सुदुर क्षेत्र आर्कटिक में हुई है. यही जीन 2010 में दिल्ली में पानी में भी मिला था. बतौर अध्ययन, आर्कटिक में यह जीन संभवत: प्रवासी पक्षियों या मानवों के ज़रिए पहुंचा होगा.
7. d. ब्लू ओरिजिन
विवरण: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस के एरोस्पेस स्टार्टअप ब्लू ओरिजिन ने अमेरिका में रॉकेट इंजन के अपने नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इसमें ‘BE-4’ इंजन बनाए जाएंगे जिनका इस्तेमाल लॉन्च व्हीकल न्यू ग्लेन और यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के वल्कन सेंटोर के लिए किया जाएगा.
8. b. हॉवर्ड शुल्ज़
विवरण: कॉफीहाउस चेन ‘स्टारबक्स’ के पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्ज़ ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने खुद को “आजीवन डेमोक्रेट” बताते हुए कहा कि वह स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
9. c. कांगो
विवरण: यूएन जॉइंट ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने बताया है कि कॉन्गो (डीआरसी) के युंबी कस्बे में 50 से अधिक सामूहिक कब्रों के साथ व्यक्तिगत और सामान्य कब्रें भी मिली हैं. पिछले महीने इसी क्षेत्र में जातीय हिंसा हुई थी.
10. d. न्यूज़ीलैंड
विवरण: टीम इंडिया ने लगातार तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया. इंडियन टीम न्यूजीलैंड में 10 साल बाद वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार 2009 में पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीती थी.
SARKARIJOBGUIDE पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
• वह पूर्व रक्षा मंत्री जिसकी अगुवाई में 1974 में देश की सबसे बड़ी रेलवे हड़ताल का आह्वान किया गया था – जॉर्ज फ़र्नांडिस
• लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में इस कम्पनी को भारत की सबसे मूल्यवान कम्पनी घोषित किया गया है – टाटा ग्रुप
• वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार स्टील उत्पादन की दृष्टि से भारत का स्थान है – दूसरा
• वह राज्य जहां 250 सरकारी स्कूलों में 11,000 नई कक्षाओं के निर्माण का उद्घाटन किया गया है – दिल्ली
• वह स्थान जहां का हवाई अड्डा विश्व का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला हवाई अड्डा है – दुबई
• भारत में 11 साल पहले मिले सुपरबग से जुड़े जीन blaNDM-1 की इस स्थान पर पहचान सुनिश्चित हो पाई है – आर्कटिक
• दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस के एरोस्पेस स्टार्टअप का नाम जिसने अमेरिका में रॉकेट इंजन के अपने नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है – ब्लू ओरिजिन
• कॉफीहाउस चेन ‘स्टारबक्स’ के पूर्व सीईओ का नाम है जिन्होंने हाल ही में कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं – हॉवर्ड शुल्ज़
• यूएन जॉइंट ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने कहा है कि इस देश में 50 से अधिक सामूहिक कब्रों को खोजा गया है – कांगो
• भारत की क्रिकेट टीम ने हाल ही में इस देश की टीम के खिलाफ 10 वर्ष बाद उसके ही घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है – न्यूजीलैंड
कैसी लगी आपको ये करेंट अफेयर्स क्विज: 28 TO 29 जनवरी 2019 की ये पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर