यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लाये है UP Board कक्षा 12 वी जीव विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र | तो आप इस पोस्ट को पूरा जरुर पड़े जिनका 12वी का एग्जाम हो उसके लिए बहुत ही helpfull होगा |

UP Board कक्षा 12 वी जीव विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद sarkarijobguide के जीव विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |

UP Board कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :

संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद sarkarijobguide  ने सभी  कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|

पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :

1. रुधिर वर्ग A वाले लड़के को निम्न में से किस रुधिर समूह का रक्त आधान किया जा सकता है?

(क) केवल                      (ब) केवल AB

(ग) A तथा O                  (घ) A तथा B

2. इन्सुलिन किस ग्रंथि से स्रावित होता है? इसका कार्य लिखिए।

                                      अथवा

प्रश्न : केंचुए के शरीर में टिफ्लोसोल किस खण्ड से किस खण्ड तक उपस्थित होता है? भोजन के अवशोषण में इसकी भूमिका लिखिए।

3. रुधिर दाब क्या है? इसे किस यंत्र से नापा जाता है?

4. कौन-सा हार्मोन पानी तथा खनिज उपापचय का नियन्त्रण करता है?

5. मनुष्य में पाये जाने वाले दो उत्सर्जी अंगों एवं उनसे निकलने वाले उत्सर्जो पदार्थों के नाम लिखिए।                                    

                       अथवा

प्रश्न : संघ एनिलिंडा के प्रमुख लक्षणों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

6. हाइड्रा की दंश कोशिका का एक स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए (वर्णन की आवश्यकता नहीं)।

7. निम्मलिखित में से किसी एक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(क) राइबोसोमल आर०एन०ए०

(ख) अर्धसूत्री कोशिका विभाजन का महत्व|

8. वन्य जीवन संरक्षण क्यों आवश्यक है? इस विषय में सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का उल्लेख कीजिए।                        

                        अथवा

प्रश्न : कंकाल के चार प्रमुख कार्य लिखिए।

9. दंतावकाश क्या है।? एक परिपक्व मनुष्य के दाँत का फॉर्मूला लिखिए।

10. कोशिका गुच्छ कहाँ पाया जाता है? इसका मुख्य कार्य बताइए।

11. मनुष्य के लिए किन्हें दो उपयोगी कीटों के जन्तु वैज्ञानिक, नाम बताइए तथा उनके उत्पाद का उल्लेख कीजिए।                             

                   अथवा

प्रश्न: विटामिन ए का स्रोत क्या है? इसकी कमी से शरीर पर क्या कुप्रभाव पड़ता है

12. अनुकप्पी तथा परानुकम्पी तंत्रों में अन्तर स्पष्ट करें।

13. लिंग-सहलग्न गुण में आप क्या समझते है? हीमोफिलिया या वर्णान्धता का उदाहरण देकर लिंग-सहलग्न गुणों की वंशागति समझाइये।

                       अथवा

प्रश्न : मानव ह्रदय की संरचना एवं कार्यों का सचित्र वर्णन कीजिए।

14. प्राणी व्यवहार क्या है? जन्मजात तथा सीखे गये व्यवहार में उदाहरण

सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।                  

                  अथवा

प्रश्न : एक परिपक्व नर एस्कैरिस के जननांगों से गुजरता हुआ अनुप्रस्थ काट का एक स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए। (वर्णन की आवश्यकता नहीं)।

15. थायराइड एवं एड्रिनल अन्त:स्रावी गंथियों के हार्मोन्स के नाम तथा उनके कार्यों की व्याख्या कीजिए।                                  

                   अथवा

प्रश्न : निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(क) माइटोकॉपिड्रया

(ख) आर्ड० क्यू०

(ग) रेट्रोवाइरस के आनुवंशिक पदार्थ

(घ) आधुनिक मानव की उपजातियाँ

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!